scorecardresearch
 
Advertisement

बिहार के समस्तीपुर में राहत सामग्री के लिए पानी में मची लूट, Video वायरल

बिहार के समस्तीपुर में राहत सामग्री के लिए पानी में मची लूट, Video वायरल

बिहार में बाढ़ ने एक बार फिर भयानक तबाही मचाई है. नेपाल की ओर से छोड़े गए पानी के कारण राज्य के 9 जिलों में हाहाकार मचा हुआ है. गंडक और कोसी जैसी प्रमुख नदियों के उफान पर होने से कई इलाकों में तटबंध टूट गए हैं, जिससे गांवों के गांवों बाढ़ के पानी में डूब गए हैं. पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के साथ-साथ खगड़िया और समस्तीपुर में भी हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और प्रशासन को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement
Advertisement