बिहार में विधान परिषद की पटना स्नातक सीट के नतीजे सामने आने के बाद जनता दल यूनाइटेड यानी जेडीयू के भीतर सियासी घमासान तेज हो गया है. इस चुनाव में नीरज कुमार ने शानदार जीत हासिल की है, लेकिन जीत के बाद उनके तेवरों ने पार्टी के अंदर की गुटबाजी को उजागर कर दिया है. चुनाव जीतने के बाद नीरज कुमार ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे.