बिहार के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. मौसम विभाग की ओर से पहले 25 और 26 तारीख को करीब 5 से 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन संशोधित अनुमान के अनुसार अब यह 3 से 3.5 लाख क्यूसेक के आसपास रहने की संभावना है. हालांकि, जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे स्थानीय लोग बेहद चिंतित हैं.