scorecardresearch
 

बिहार: बदनामी के डर से प्रेमी बना कातिल, कर दी प्रेमिका की हत्या

मुजफ्फरपुर में एक युवती की हत्या कर दी गई थी. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी. इस घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस ने पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया और आरोपी प्रेमी व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
X
पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्रेमी और उसका दोस्त. (Photo: Mani Bhushan Sharma/ITG)
पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्रेमी और उसका दोस्त. (Photo: Mani Bhushan Sharma/ITG)

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. इस मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि युवती की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी ने ही अपने साथी के साथ मिलकर की थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

ग्रामीण एसपी राजेश कुमार प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 30 मार्च को मोहम्मद जसीम हुसैन ने अपनी बेटी जोया प्रवीण के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी. युवती साइकिल से बाजार जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. बाद में बेझा चौड़ इलाके से उसका शव बरामद किया गया.

यह भी पढ़ें: एक ट्रांसजेंडर, दो प्रेमी, दारू पार्टी के बाद खूनी खेल...बुलंदशहर में लव ट्रायंगल में 11वीं के छात्र का मर्डर

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी किशन कुमार उर्फ कृष्ण, जो टेंट का काम करता है. उसकी मुलाकात करीब तीन साल पहले एक शादी समारोह में युवती से हुई थी. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह प्रेम संबंध में बदल गया. घटना वाले दिन शाम करीब 4:40 बजे किशन ने युवती को मिलने के लिए बुलाया.

Advertisement

इस वजह से की हत्या

जिसके बाद युवती साइकिल से पहुंची, जहां से आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर एक होटल ले गया. देर शाम तक युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन करना शुरू किया. फोन कॉल आने से आरोपी घबरा गया और उसे बदनामी का डर सताने लगा. उसे आशंका थी कि युवती घर जाकर दोनों के संबंध का खुलासा कर देगी.

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी पिंकू कुमार को बुलाया और दोनों ने मिलकर युवती की हत्या की साजिश रची. इसके बाद युवती को सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां विवाद के दौरान किशन ने दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. जबकि पिंकू ने उसे पकड़कर रखा.

हत्या के बाद दोनों मौके से फरार हो गए. पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और तकनीकी व मानवीय जांच के आधार पर दोनों आरोपियों तक पहुंची. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक, मृतका की साइकिल, कपड़े और मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मछही गांव निवासी किशन कुमार उर्फ कृष्ण और सरमस्तपुर निवासी पिंकू कुमार उर्फ पिंटू के रूप में हुई है. दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement