scorecardresearch
 

बाल खींचे और चलाए हाथ, आपस में ही गुत्थमगुत्था हुईं डांसर, दर्शक रह गए हैरान, VIDEO

Dancers Clash Viral Video: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक पशु मेला के दौरान मंच पर ही हंगामा हो गया. यह मामला गरहा स्थित अर्जुन बाबू पशु मेला का है.

Advertisement
X
मुजफ्फरपुर के अर्जुन बाबू पशु मेला में महिला कलाकारों के बीच मारपीट.(Photo:Screengrab)
मुजफ्फरपुर के अर्जुन बाबू पशु मेला में महिला कलाकारों के बीच मारपीट.(Photo:Screengrab)

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक पशु मेला के दौरान मंच पर ही हंगामा हो गया. यह मामला गरहा स्थित अर्जुन बाबू पशु मेला का है, जिसका आयोजन पूर्व मंत्री राम सूरत राय करवाते हैं. 

दरअसल, मेले में चल रहे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद महिला कलाकारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कलाकारों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान मंच पर अफरातफरी मच गई और कार्यक्रम बाधित हो गया.

घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे विवाद का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कलाकार एक-दूसरे के साथ हाथापाई कर रही हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग उन्हें छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं. देखें VIDEO:- 

वहीं, इस पूरे मामले पर पूर्व मंत्री राम सूरत राय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने इसे कलाकारों के बीच का आपसी मामला बताया है.

Advertisement

फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement