scorecardresearch
 

लाइट ऑफ, 15 मिनट में हो गया कांड... ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के बीच हत्या की पूरी कहानी

पटना में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के दौरान हुई एक सनसनीखेज वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अंधेरे के बीच अपराधियों ने एक कारोबारी को निशाना बनाकर घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है.

Advertisement
X
ब्लैकआउट के अंधेरे में हो गया खूनी खेल (Photo: itg)
ब्लैकआउट के अंधेरे में हो गया खूनी खेल (Photo: itg)

बिहार की राजधानी पटना में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के दौरान अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती दे दी. अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

जानकारी के अनुसार, मामला सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान 25 साल के पिंटू उर्फ बड़का के रूप में हुई है, जो मुसल्लहपुर हाट के पीछे का रहने वाला था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह मसाला कारोबार से जुड़ा हुआ था. बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब शहर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के तहत कुछ समय के लिए अंधेरा किया गया था. इसी दौरान अपराधियों ने पिंटू को निशाना बनाया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने उसके सिर में गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास अफरा-तफरी मच गई. मंडी में मौजूद लोगों ने बिना देर किए घायल युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अंधेरे की वजह से अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी और वे मौके से आसानी से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है. फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement