scorecardresearch
 

जाको राखे साइयां मार सके न कोई… चलती ट्रेन से गिरी महिला, RPF जवान की बहादुरी से बची जान- VIDEO

बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन पर चलती सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरने की कोशिश में एक महिला यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गई. जिसके बाद मौके पर तैनात आरपीएफ के जवान अमित ने तुरंत दौड़कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई.

Advertisement
X
RPF जवान ने बचाई महिला की जान. (Photo: Bipil Rahul)
RPF जवान ने बचाई महिला की जान. (Photo: Bipil Rahul)

बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक महिला यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गई, लेकिन मौके पर तैनात आरपीएफ के जवान की सतर्कता और बहादुरी से उसकी जान बच गई. यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना की पुष्टि कटिहार आरपीएफ ने प्रेस नोट जारी कर की है.

जवान की तत्परता से बची बच्ची की जान
जानकारी के अनुसार मामला कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 का है. रविवार तड़के करीब 4 बजकर 45 मिनट पर ट्रेन संख्या 15701 सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस कटिहार से सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुई थी. ट्रेन के खुलने के कुछ ही सेकेंड बाद एक महिला यात्री अचानक चलती ट्रेन से उतरने लगी. उतरने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म  व ट्रेन के बीच की खतरनाक जगह में फंस गई. यह दृश्य देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.

इसी दौरान यात्रियों की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात आरपीएफ की स्पेशल फोर्स के जवान अमित ने तुरंत स्थिति को भांप लिया. ऐसे में बिना अपनी जान की परवाह किए वह तेजी से महिला की ओर दौड़ा और उसे पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया. जवान की फुर्ती और साहस की वजह से महिला यात्री की जान बच गई. अगर कुछ सेकेंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

Advertisement

जवान की तारीफ कर रहे हैं लोग
घटना के बाद महिला यात्री पूरी तरह घबरा गई थी. बाद में RPF द्वारा पूछताछ किए जाने पर महिला ने बताया कि वह गलत ट्रेन में चढ़ गई थी. उसे मालदा पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करनी थी, लेकिन जल्दबाजी और भ्रम की स्थिति में वह सिलीगुड़ी इंटरसिटी ट्रेन में सवार हो गई. ट्रेन खुलने के बाद जब उसे अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया, जिसके चलते यह हादसा हुआ.

कटिहार RPF ने घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रेस नोट जारी कर इसकी पुष्टि की है. RPF ने अपने जवान अमित की बहादुरी, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने रेलवे के ‘जीवन रक्षा’ अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य किया है. वहीं, घटना का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद लोग भी जवान अमित की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें असली हीरो बता रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement