बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन और ऐसे सभी विभाग अपने पास रखे हैं जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं. सरकार के इस फैसले के साथ ही प्रशासनिक कामकाज को गति देने की तैयारी शुरू हो गई है.
डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग दिया गया है, जबकि दूसरे डिप्टी सीएम बिजेन्द्र प्रसाद यादव को वित्त और वाणिज्य कर विभाग सौंपा गया है. मंत्री श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास और सूचना जनसंपर्क विभाग मिला है, वहीं विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग दिया गया है.
इसके अलावा डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार और निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है. सरकार ने विभागों का वितरण कर प्रशासनिक जिम्मेदारियां स्पष्ट कर दी हैं.
अन्य मंत्रियों को मिले अहम विभाग
लेशी सिंह को भवन निर्माण, राम कृपाल यादव को सहकारिता और नीतिश मिश्रा को नगर विकास एवं आवास और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है. दामोदर रावत परिवहन विभाग संभालेंगे.
यह भी पढ़ें: बिहार में 'सन ऑफ सरकार'... 10 नए मंत्री जिनका सियासी घरानों से है कनेक्शन
संजय सिंह टाइगर को उच्च शिक्षा और विधि, अशोक चौधरी को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण और भगवान सिंह कुशवाहा को योजना एवं विकास विभाग मिला है. अरुण शंकर प्रसाद श्रम संसाधन, प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास देखेंगे. मदन सहनी को मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन तथा डॉ. संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन विभाग दिया गया है.
कल्याण, विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े विभाग
रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, रत्नेश सादा को आपदा प्रबंधन और कुमार शैलेन्द्र को पथ निर्माण विभाग मिला है. शीला कुमारी विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा, केदार प्रसाद गुप्ता पर्यटन और लखेंद्र कुमार रौशन अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण संभालेंगे. सुनील कुमार को ग्रामीण कार्य, श्रेयसी सिंह को उद्योग और खेल तथा मो० जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिया गया है.
शिक्षा, ऊर्जा और अन्य महत्वपूर्ण विभाग
नन्दकिशोर राम डेयरी, मत्स्य पशु संसाधन, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ऊर्जा और डॉ. प्रमोद कुमार खान एवं भूतत्व, कला एवं संस्कृति विभाग संभालेंगे.
रेखा गुप्ता को समाज कल्याण, मिथिलेश तिवारी को शिक्षा और डॉ. रामचन्द्र प्रसाद को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मिला है.
संजय कुमार सिंह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, संजय कुमार गन्ना उद्योग और दीपक प्रकाश पंचायती राज विभाग का कार्यभार संभालेंगे.