scorecardresearch
 

TVS 5 फरवरी को पेश कर सकता है नया स्कूटर, टीजर जारी

चेन्नई बेस्ड TVS मोटर कंपनी ने एक नया टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें आने वाले प्रोडक्ट का LED टेल लैम्प नजर आ रहा है. टेल डिजाइन से ये मालूम हो रहा है कि ये वही प्रीमियम स्कूटर है जिसकी टेस्टिंग कंपनी लंबे समय से कर रही है.

Advertisement
X
TVS ने नए स्कूटर का जारी किया टीजर
TVS ने नए स्कूटर का जारी किया टीजर

चेन्नई बेस्ड TVS मोटर कंपनी ने एक नया टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें आने वाले प्रोडक्ट का LED टेल लैम्प नजर आ रहा है. टेल डिजाइन से ये मालूम हो रहा है कि ये वही प्रीमियम स्कूटर है जिसकी टेस्टिंग कंपनी लंबे समय से कर रही है.

वीडियो टीजर इस ओर इशारा कर रही है कि कंपनी अपना नया स्कूटर 5 फरवरी यानी ऑटो एक्सपो 2018 से दो दिन पहले पेश कर सकती है. आने वाले को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. टेस्टिंग के दौरान नए स्कूटर की कई जानकारियां सामने आई हैं. इसमें स्पोर्टी अलॉय व्हील और फ्रंट पेटल डिस्क ब्रेक जैसी जानकारियां शामिल हैं.

रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस स्कूटर का डिजाइन TVS के Graphite कॉन्सेप्ट स्कूटर से प्रेरित हो सकता है, जिसे कंपनी ने Akula 310 रेसिंग कॉन्सेप्ट के साथ ऑटो एक्सपो 2016 में पेश किया था. बहरहाल Akula 310 रेसिंग कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन Apache RR 310 के रूप में हाल में लॉन्च किया जा चुका है. अब ग्रेफाइट को प्रोडक्शन वर्जन में तैयार करने की बारी है.

Advertisement

उम्मीद है कि आने वाले स्कूटर में पावरफुल 125cc का इंजन मौजूद होगा. इस इंजन के साथ TVS के आने वाले स्कूटर का मुकाबला 125cc प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में Suzuki Access 125, और Honda Grazia से रहेगा.

नए स्कूटर में TVS पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर दिया जा सकता है. इस स्कूटर का लुक पूरी तरह से स्पोर्टी होने की उम्मीद है. इससे इसका सीधा मुकाबला होंडा Grazia से रहेगा.

Advertisement
Advertisement