scorecardresearch
 

कावासाकी ने पेश की दो लाजवाब बाइक

जापानी कंपनी कावासाकी ने भारत में अपनी दो शानदार बाइक उतार दी है. ये बेहद शक्तिशाली हैं और छह गियरों वाली हैं. इनमें से एक है Z250 और दूसरी ER-6N.

Advertisement
X
कावासाकी Z250
कावासाकी Z250

जापानी कंपनी कावासाकी ने भारत में अपनी दो शानदार बाइक उतार दी है. ये बेहद शक्तिशाली हैं और छह गियरों वाली हैं. इनमें से एक है Z250 और दूसरी ER-6N.

ये बाइकें 249 सीसी के इंजन से लैस हैं और 11,000 आरपीएम पर 32पीएस पॉवर पैदा करती हैं. Z250 का वजन 168 किलो है, जबकि इसमें 17 लीटर पेट्रोल भरा जा सकता है. यह कावासाकी निंजा 250 का ही दूसरा रूप है और इसका डिजाइन Z800 से कमोबेश मिलता-जुलता है. इसके हेडलैंप अलग तरह के हैं और इंजिन का आकार कुछ नुकीला सा है. इसकी दोनों सीटें अलग-अलग हैं. इसका पिछला टायर तुलनात्मक रूप से छोटा है. कंपनी ने इसमें एक चौथाई पुर्जे भारतीय लगाए हैं. इसके बावजूद इसकी कीमत 2,99 लाख रुपये (दिल्ली एक्स शो रूम) है.


ER-6N एक महंगी मोटरसाइकिल है और यह खास तौर से शहर में चलाने के लिए बनाई गई है. इसमें सिंगल फ्रेम हेडलाइट है और डिजिटल स्क्रीन है. दूर से देखने में यह निंजा 650 की तरह लगती है. दरअसल यह उसी का बदला हुआ स्वरूप है. दिल्ली में इसकी कीमत 4.79 लाख रुपये है.

Advertisement
Advertisement