scorecardresearch
 

Kawasaki Ninja 300: दमदार इंजन और रेट्रो फीचर्स, लॉन्च हुई धांसू बाइक, इतनी है कीमत

Kawasaki Ninja 300 Launch: सुपरस्पोर्ट बाइक चाहने वालों की लिस्ट में निंजा के लिए एक अलग ही जगह है. ये बाइक काफी ज्यादा पॉपुलर है. कंपनी ने इसका लेटेस्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है, जिसमें पुराने के मुकाबले कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. बाइक लिमो ग्रीन कलर में आती है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स.

Advertisement
X
Kawasaki Ninja 300 का 2027 मॉडल कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. (Photo: kawasaki-india.com)
Kawasaki Ninja 300 का 2027 मॉडल कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. (Photo: kawasaki-india.com)

कावासाकी निंजा 300 भारत में मिलने वाली 350 सीसी सेगमेंट की पॉपुलर सुपरस्पोर्ट बाइक है. ये बाइक दमदार इंजन के साथ आती है. कंपनी ने इसका अपडेटेड मॉडल भारत में लॉन्च किया है, जो पहले से ज्यादा कीमत पर आता है. हालांकि, इसके इंजन या फीचर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

ये मल्टी-सिलेंडर सुपरस्पोर्ट बाइक है, जिससे मुकाबला करने वाली ज्यादातर बाइक्स सिंगल सिलेंडर के साथ आती हैं. कंपनी ने बाइक का 2027 मॉडल लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इस बाइक की कीमत और दूसरी खास बातें. 

कितनी है कीमत? 

कावासाकी निंजा 300 (Kawasaki Ninja 300) को कंपनी ने 3.34 लाख रुपये की एक्स शोरूम नई दिल्ली कीमत पर लॉन्च किया है. यानी ये बाइक पिछले वर्जन के मुकाबले 17 हजार रुपये ज्यादा कीमत पर आती है. ये बाइक सिर्फ एक कलर लिमो ग्रीन में आएगी. 

कंपनी ने बताया है कि कावासाकी निंजा 300 (2027) की डिलीवरी जुलाई के अंत में शुरू हो जाएगी. इस बाइक का सीधा मुकाबला टीवीएस अपाचे आरआर 310 (2.62 लाख से 2.78 लाख रुपये एक्स-शोरूम प्राइस) और केटीएम आरसी 390 (3.32 लाख एक्स-शोरूम) जैसे बाइक्स से है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: लुक ऐसा कि... देखते रह जाएंगे! Kawasaki ने लॉन्च की ये धांसू बाइक

इंजन, पावर और फीचर्स

इस अपडेट के तहत कंपनी ने बाइक में कोई फीचर बदलाव नहीं किया है. निंजा 300 में 296 सीसी का लिक्विड कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन दिया है, जो 6 स्पीड वाले गियरबॉक्स के साथ आता है. ये इंजन 11 हजार आरपीएम पर 39 एचपी की पावर और 10 हजार आरपीएम पर 26.1 एनएम के टॉर्क के साथ आती है. 

2025 में कंपनी ने अपनी इस एंट्री लेवल सुपरस्पोर्ट बाइक में माइनर अपडेट्स किए थे. कंपनी ने इसमें प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैम्प्स और बड़ी विंडस्क्रीन दी थी. ये बदलाव अभी भी बाइक में उसी रूप में मिलते हैं. फीचर्स की बात करें, तो कावासाकी निंजा 300 बहुत ही सिंपल बाइक है. 

यह भी पढ़ें: किलर लुक... जबरदस्त परफॉर्मेंस! लॉन्च हुई Kawasaki की ये धांसू बाइक

इसमें डुअल चैनल एबीएस मिलता है, लेकिन कंपटीशन की दूसरी बाइक्स में मिलने वाले तमाम इलेक्ट्रिक फीचर्स में से कंपनी कोई भी नहीं देती है. ये उन चुनिंदा मोटरसाइकिल्स में से है, जो अभी भी ऐनेलॉग टैकोमीटर के साथ आती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement