JSW-MG भारतीय बाजार में एक नई कार लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है. ये कार उस सेगमेंट में आएगी, जिसमें सबसे ज्यादा कंपटीशन है. JSW-MG एक नई SUV प्लान कर रहे हैं, जो Hyundai Creta को टक्कर देगी. ये कार भारतीय बाजार में मौजूद MG Astor को रिप्लेस करेगी.
कंपनी ने 6 साल पहले ZS EV को लॉन्च किया था. बाद में इसके ICE वर्जन यानी Astor को लॉन्च किया गया. हालांकि, Astor को कभी वो सफलता नहीं मिली, जो इस सेगमेंट की दूसरी कार्स ने हासिल की. अब कंपनी इसकी जगह दूसरी कार को मैदान में उतारने वाली है.
JSW-MG की ओर से आने वाली नई मिडसाइज SUV ब्रांड के SIGMA प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. इस प्लेटफॉर्म पर ही कंपनी की 4.5 मीटर लंबी MG One SUV बेस्ड है, जो ग्लोबल मार्केट में बिकती है. SIGMA प्लेटफॉर्म पर ICE इंजन, प्योर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड तीनों तरह की कार डेवलप की जा सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Sierra-Creta की बिगड़ेगा गेम! 17 मार्च को लॉन्च होगी लीजेंडरी SUV
इसका फायदा उठाकर कंपनी भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कंज्यूमर्स के साथ ही ICE यूजर्स को भी टार्गेट कर पाएगी. ऐसा ही कुछ कंपनी ने MG Astor के साथ भी प्लान किया था. जहां Astor को पेट्रोल गाड़ियों के कंपटीशन में उतारा गया था, जबकि ZS EV को इलेक्ट्रिक सेगमेंट के लिए तैयार किया गया था.

अपकमिंग कार में नेक्स्ट जनरेशन टेक और फीचर्स होंगे. Hyundai Creta को टक्कर देने के लिए MG नई कार को लेकर आएगी. हालांकि, इस वक्त ये कन्फर्म नहीं है कि ये कार कैसी दिखेगी. रिपोर्ट्स की मानें तो कार ग्लोबल मार्केट में मिलने वाली MG One पर बेस्ड होगी.
यह भी पढ़ें: Renault Duster: फाइटर जेट जैसा केबिन... EV मोड, Sierra-Creta से लंबी! तस्वीरों में देखें कैसी है डस्टर
कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 181 bhp की पावर और 285Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. इसमें CVT ट्रांसमिशन जोड़ा जा सकता है. इसके EV वर्जन की बात करें, तो कंपनी 50.3 kWh और 56.7 kWh का बैटरी पैक दे सकती है, जो 460 से 500 Km की रेंज ऑफर करेगा.
JSW-MG की अपकमिंग की लॉन्च डेट को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं है. नई कार इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. सेगमेंट को देखते हुए इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की कीमत 11 लाख रुपये से 18 लाख रुपये के बीच होगी.