Sierra-Creta की बिगड़ेगा गेम! 17 मार्च को लॉन्च होगी लीजेंडरी SUV

26 Feb 2026

BY: Aaj Tak Auto

Renault Duster Launch

भारतीय सड़कों पर एक बार फिर डस्टर की वापसी होने जा रही है. साल 2022 में बंद होने के बाद हाल ही में इसके नए अवतार को पेश किया गया है.

Video: Renault.co.in

कंपनी को बड़ी उम्मीद

कंपनी को उम्मीद है कि नई डस्टर रेनो को दोबारा भारत की बेस्टसेलिंग कारों की लिस्ट में पहुंचाने में मदद करेगी.

Video: Renault.co.in

26 जनवरी को हुथी पेश

नई Renault Duster को बीते 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर पेश किया गया था. हालांकि उस वक्त कंपनी ने इस कार को केवल अनवील मात्र किया था.

Video: Renault.co.in

17 मार्च को होगी लॉन्च

अब इसे भारत में आगामी 17 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा. उसी वक्त इसकी कीमतों का ऐलान होगा.

Video: Renault.co.in

दो टर्बो पेट्रोल इंजन

नई डस्टर दो टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आएगी. पहला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 100hp की पावर जेनरेट करता ता है.

Video: Renault.co.in

ज्यादा पावरफुल इंजन

दूसरा और ज्यादा पावरफुल 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा 163hp की पावर देगा.

Video: Renault.co.in

ट्रांसमिशन ऑप्शन

दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा. बड़े इंजन में 6-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक का विकल्प भी होगा.

Video: Renault.co.in

हाइब्रिड वर्जन की तैयारी

डस्टर का 1.8 लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिवाली 2026 के आसपास लॉन्च किया जाएगा. यह इंजन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 160hp की पावर जेनरेट करता है.

Video: Renault.co.in

कैसा है केबिन

नई डस्टर में 10.1 इंच का टचस्क्रीन मिलेगा, जिसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट होगा. इसके साथ 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है.

Video: Renault.co.in

मिलते हैं ये फीचर्स

अन्य फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड टेलगेट दिया जाएगा. आगे की सीटें 6-वे पावर एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड होंगी.

Video: Renault.co.in

सेफ्टी में भी पूरी तैयारी

इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे.

Video: Renault.co.in

Read Next