scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

MG Majestor : फॉर्च्यूनर से बड़ी... बोल्ड लुक! दमदार अंदाज में पेश हुई नई एमजी मैजेस्टर

MG Majestor
  • 1/23

हिंदुस्तान की सड़कों पर बड़ी एसयूवी मतलब केवल एक गाड़ी से नहीं होता, कभी-कभी इसे स्टेटस से भी जोड़ कर देखा जाता है. लंबी-चौड़ी गाड़ी, ऊंचा कद और सामने से देखें तो भीतर बैठे व्यक्ति के वजूद का अंदाजा लग जाए. अब तक इस सेगमेंट में टोयोटा फॉर्च्यूनर का जलवा कायम है. लेकिन बदलते वक्त और तकनीक के साथ इस लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ गया है, जिसे MG Majestor कहते हैं. भारत में आखिरकार नई MG Majestor से पर्दा उठ गया है और साफ है कि यह SUV सीधे बड़े खिलाड़ियों की नींद उड़ाने आई है. (Photo: ITG)

MG Majestor
  • 2/23

प्रीमियम सेगमेंट में MG का सबसे बड़ा दांव

नई MG Majestor, मोरिस गैराजेज की तरफ से पेश की जाने वाली फुल-साइज़ बॉडी-ऑन-फ्रेम SUV है. इसे मौजूदा Gloster से ऊपर रखा गया है और इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner से होगा. इसके साथ ही यह प्रीमियम मोनोकोक SUV जैसे जीप मैरेडियन, स्कोडा कुशाक और आने वाली फॉक्सवैगन टेरॉन को भी चुनौती मिलेगी. (Photo: ITG)

MG Majestor
  • 3/23

बुकिंग हुई शुरू


एमजी मोटर ने इस एसयूवी को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है. हालांकि अभी इसके कीमतों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन Majestor की बुकिंग 41,000 रुपये में शुरू हो चुकी है. कीमतों का खुलासा अप्रैल में होगा और मई 2026 से डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है. इस एसयूवी को अनवील किए जाने के दौरान कंपनी ने इसके कई ऑफरोडिंग फीचर्स को नुमाया किया. यह बताने की कोशिश की गई ये एसयूवी न केवल फीचर्स में आगे है बल्कि टफ टेरेन में भी मजबूती से दौड़ सकती है. (Photo: ITG)

Advertisement
MG Majestor
  • 4/23

Auto Expo से सड़क तक

Majestor को पहली बार बीते भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो (Auto Expo 2025) में दिखाया गया था. अब इसका ऑफिशियल अनवील जोर-शोर के साथ हुआ है. यह SUV D+ सेगमेंट में MG की अब तक की सबसे बेहतरीन पेशकश मानी जा रही है. कंपनी इसे Gloster का उत्तराधिकारी भी बता रही है. (Photo: ITG)

MG Majestor
  • 5/23

MG Majestor के वेरिएंट

MG Majestor चार वेरिएंट में आएगी. जिसमें शार्प 4x2 7-सीटर, सैवी 4x2 7-सीटर, सैवी 4x2 6-सीटर और सैवी 4x4 7-सीटर. कंपनी ने कहा है कि पहले 3,000 ग्राहकों को 5 साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी, 5 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 5 साल की लेबर-फ्री सर्विस मिलेगी. तो आइये देखें कैसी ही ये नई एसयूवी. (Photo: ITG)

MG Majestor
  • 6/23

डिजाइन और रोड प्रेजेंस

MG का दावा है कि Majestor अपनी कैटेगरी की सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची SUV है. सामने मोजैक मैट्रिक्स ग्रिल, ड्रैगन-आई डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL's) और ट्राई-बीम LED हेडलैंप इसे दमदार लुक देते हैं. स्ट्रेट हाई स्टांस, चौड़ी बॉडी और मस्कुलर लाइंस इसके रोड प्रेजेंस को बेहतर बनाने में पूरी मदद करते हैं. (Photo: ITG)

MG Majestor
  • 7/23

इस एसयूवी पर बेस्ड है Majestor

यह SUV दरअसल ग्लोबल मॉडल Maxus D90 पर बेस्ड है. हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, चौड़े व्हील आर्च, बॉडी क्लैडिंग और स्क्वायर रियर इसे एक टफ और भारी-भरकम SUV का रूप देते हैं. पीछे की ओर फुल-विड्थ LED टेललैंप, उभरा हुआ टेलगेट और स्किड प्लेट वाला बंपर इसे और खूबसूरत बनाते हैं. (Photo: ITG)
 

MG Majestor
  • 8/23

19-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील

फ्लेयर किए गए फेंडर्स पर अलग से ब्लैक क्लैडिंग दी गई है और टॉप वेरिएंट में इनमें 19-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील लगाए गए हैं. साइड में दिए गए फिक्स्ड साइड स्टेप्स की वजह से इस बड़ी SUV में चढ़ना और उतरना थोड़ा आसान हो जाता है. गाड़ी की शोल्डर लाइन साफ और शार्प दिखती है, जो पीछे की लाइट्स से जाकर अच्छे से मिल जाती है. वहीं ऊपर लगे रूफ बार्स साइज में छोटे हैं और ज्यादा दिखावटी नहीं लगते. (Photo: ITG)
 

MG Majestor
  • 9/23

एसयूवी का रियर प्रोफाइल

नई Majestor के पिछले हिस्से में फुल-विड्थ टेललाइट्स दी गई हैं, जिनमें कई LED एलिमेंट्स इस्तेमाल किए गए हैं. उभरे हुए टेलगेट पर ‘Morris Garages’ और ‘Majestor’ लिखा हुआ है. रियर बंपर पर भारी क्लैडिंग दी गई है, जिसमें फॉक्स एग्जॉस्ट टिप्स और स्किड प्लेट भी शामिल हैं, जो SUV के रफ और मजबूत लुक को और उभारते हैं. (Photo: ITG)

Advertisement
MG Majestor
  • 10/23

MG Majestor की साइज

लंबाई 5,046 मिमी
चौड़ाई 2,016 मिमी
उंचाई   1,876 मिमी
व्हीलबेस  2,950 मिमी
बूट स्पेस  343 लीटर / 1,350 लीटर (थर्ड-रो डाउन)

 Photo: ITG

MG Majestor
  • 11/23

Fortuner से बड़ी

यदि साइज में इसकी तुलना Toyota Fortuner से करें तो फॉर्च्यूनर की लंबाई करीब 4,795 मिमी, चौड़ाई 1,855 मिमी और ऊंचाई 1,835 मिमी है. और इसमें 2,745 मिमी की व्हीलबेस मिलता है. वहीं Majestor की लंबाई 5,046 मिमी, चौड़ाई 2,016 मिमी और ऊंचाई 1,876 मिमी है. इसका व्हीलबेस 2,950 मिमी का है. यदि एसयूवी के थर्ड-रो यानी तीसरी पंक्ति की सीट को इस्तेमाल किया जाता है तो इसमतें 343 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. और सीटें फोल्ड करने पर 1,350 लीटर तक हो जाता है. यानी साइज में ये फॉर्च्यूनर से काफी बड़ी है. नई MG Majestor चार मोनोटोन रंगों में आएगी. जिसमें मेटल ब्लैक, पर्ल व्हाइट, कांक्रीट ग्रे और मेटल ऐश कलर ऑप्शन शामिल हैं. (Photo: ITG)
 

MG Majestor
  • 12/23

इंजन और ड्राइव सिस्टम

MG Majestor में सिर्फ एक इंजन ऑप्शन मिलेगा. इसमें 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 215hp की पावर और 478Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यही इंजन Gloster के टॉप वेरिएंट में भी मिलता है. गियरबॉक्स के तौर पर इसमें ZF की 8-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट दी गई है. SUV रियर-व्हील ड्राइव और 4x4 दोनों विकल्पों में आएगी. (Photo: ITG)

MG Majestor
  • 13/23

4WD सिस्टम


Majestor में ऑन-डिमांड फोर-व्हील-ड्राइव यानी 4WD सिस्टम दिया गया है. इसके साथ M-Hub नाम का टेरेन मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर मिलता है, जिसमें ड्राइवर अपनी जरूरत के हिसाब से 10 अलग-अलग टेरेन और ड्राइव मोड चुन सकते हैं. ऑफ-रोडिंग को और आसान बनाने के लिए इसमें M-Crawl फंक्शन भी दिया गया है. यह फीचर खास लो-स्पीड ट्रांसफर केस और तीन डिफरेंशियल लॉक की मदद से मुश्किल रास्तों पर गाड़ी को कंट्रोल में रखता है. (Photo: ITG)

MG Majestor
  • 14/23

वाटर वेडिंग कैपेसिटी

MG का दावा है कि ये एसयूवी 810 मिमी तक गहरे पानी से भी आसानी से निकल सकती है, यानी पानी भरे रास्तों में भी यह SUV बेहतर परफॉर्म करेगी. 810 मिमी तक की वॉटर वेडिंग क्षमता इसे ऑफ-रोड के लिए पूरी तरह तैयार बनाती है. यानी पानी के भीतर काफी गहराई तक इस एसयूवी को आसानी से ड्राइव किया जा सकता है. इसके कुछ नमूने कंपनी ने एसयूवी को पेश किए जाने के दौरान दिखाए थे. (Photo: ITG)
 

MG Majestor
  • 15/23

कैसा है केबिन

MG Majestor के केबिन को प्रीमियम बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है. इसके केबिन में प्रैक्टेकैलिटी और आसानी को ध्यान में रखते हुए Majestor में तीनों रो के लिए कई कप और बोतल होल्डर, स्टोरेज पॉकेट्स और चार्जिंग आउटलेट दिए गए हैं. इसका डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल डिजाइन Gloster से अलग रखा गया है. इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए नया हेड यूनिट और ड्राइवर के लिए अपग्रेड किया हुआ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलता है. (Photo: ITG)
 

Advertisement
MG Majestor
  • 16/23

पिलर, डोर पैड्स और सेंटर कंसोल पर दिए गए ग्रैब हैंडल केबिन को एक प्रॉपर SUV जैसा लुक देते हैं. वहीं पियानो-ब्लैक फिनिश और सिल्वर एक्सेंट्स इसके इंटीरियर में मॉडर्न और प्रीमियम फील कराते हैं. (Photo: ITG)

MG Majestor
  • 17/23

सीटिंग ऑप्शन

Majestor का व्हीलबेस Gloster जितना ही है, इसलिए इसमें केबिन के भीतर काफी बेहतर स्पेस मिलता है. ग्राहक इस एसयूवी को 6-सीटर या 7-सीटर लेआउट में चुन सकते हैं. सीटें प्रीमियम इमिटेशन लेदर में हैं और केबिन का रंग थीम डार्क रखा गया है. 6-सीटर वर्जन में सेकंड रो यानी दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स मिलती हैं. जो आपको केबिन में प्रीमियम फील कराती हैं. (Photo: ITG)
 

MG Majestor
  • 18/23

बिल्कुल नया डैशबोर्ड

डैशबोर्ड पूरी तरह नया है. इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. केबिन में हर रो के लिए चार्जिंग पॉइंट, स्टोरेज स्पेस और कप होल्डर दिए गए हैं. जो आपके जरूरज के सामान रखने के लिहाज से काफी बेहतर हैं. सीटों पर अच्छी कुशनिंग, बेहतर थाई सपोर्ट और पर्याप्त लेगरूम दिया गया है. इसके साथ MG की i-Smart 2.0 कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी Majestor में शामिल है. (Photo: ITG)

MG Majestor
  • 19/23

मिलते हैं ये फीचर्स

Majestor में जेस्चर कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट, वेंटिलेटेड और मसाज फंक्शन वाली इलेक्ट्रिक सीट्स, ट्राइ-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और ड्यूल वायरलेस चार्जर मिलते हैं. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस (एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट), 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम और 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग भी दी गई है. (Photo: ITG)

MG Majestor
  • 20/23

i-SMART टेक्नोलॉजी 

इस SUV में टेक्नोलॉजी को डेली राइडक को आसान बनाने के लिए खास फीचर्स दिए गए हैं. गाड़ी से उतरते समय इसमें “Good Bye” मैसेज दिखता है, जो ड्राइवर को एक कनेक्टेड फील कराता है. इसके अलावा i-SMART ऐप के जरिए कार के ऑडियो सिस्टम को दूर से कंट्रोल किया जा सकता है. यही नहीं, इसी ऐप से कार का एसी भी रिमोटली ऑन या ऑफ किया जा सकता है. साथ ही एंबिएंट लाइट्स को भी i-SMART ऐप के जरिए कंट्रोल करने की सुविधा दी गई है, जिससे ड्राइवर अपनी पसंद के हिसाब से केबिन का माहौल सेट कर सकता है. (Photo: ITG)
 

MG Majestor
  • 21/23

सेफ्टी है दमदार

सेफ्टी के लिहाज से इसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है. इसमें ड्राइवर फटीग वार्निंग सिस्टम शामिल है, जो ड्राइवर के थकने पर अलर्ट देता है. इसके साथ अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो संभावित हादसों से पहले ही अलर्ट कर देते हैं. (Photo: ITG)
 

Advertisement
MG Majestor
  • 22/23

हर रास्ते के लिए बेहतर

इसके अलावा इसमें लेन डिपार्चर वार्निंग और लेन डिपार्चर प्रिवेंशन सिस्टम दिया गया है, जो गाड़ी को लेन से भटकने नहीं देता. ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन चेंज असिस्टेंट और लेन कीप असिस्टेंट जैसे फीचर्स हाईवे ड्राइव को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं. पीछे से आने वाले वाहनों के लिए रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, दरवाजा खोलते समय चेतावनी देने वाला डोर ओपन वार्निंग और इंटेलिजेंट हेडलैंप कंट्रोल भी इसमें शामिल हैं. वहीं स्पीड असिस्ट सिस्टम गाड़ी की रफ्तार को कंट्रोल में रखने में ड्राइवर की मदद करता है. (Photo: ITG)
 

MG Majestor
  • 23/23

6 एयरबैग से लैस एसयूवी

इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, कोलाइजन वार्निंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग के साथ लेन डिपार्चर प्रिवेंशन और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं. इस एसयूवी में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, सराउंड-व्यू कैमरा और 6 एयरबैग भी दिए गए हैं. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement