scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

Harley-Davidson Sprint 440: किलर लुक... धांसू माइलेज! आ गई हार्ले की सबसे सस्ती क्रूजर, जानें प्राइस, फीचर्स डिटेल

Harley-Davidson Sprint 440
  • 1/12

कभी अमेरिका की सड़कों पर अपनी भारी-भरकम क्रूजर बाइक्स से रौब जमाने वाली Harley-Davidson अब एक ऐसी मोटरसाइकिल लेकर आई है, जिसकी कहानी में भारत से शुरू होती है. नाम है Harley-Davidson Sprint 440. यह हार्ले की सबसे किफायती क्रूजर मोटरसाइकिल है, जिसे कंपनी ने Hero MotoCorp के साथ मिलकर डेवलप किया है. यानी डिजाइन और ब्रांड भले ही अमेरिकी हो, लेकिन इस बाइक के पीछे इंडियन इंजीनियरिंग की ताकत है. (Photo: Harley Davidson)

Harley-Davidson Sprint 440
  • 2/12

खास बात यह है कि मेड-इन-इंडिया Sprint 440 का वर्ल्ड डेब्यू होने जा रहा है. सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि हार्ले ने अपनी सबसे सस्ती क्रूजर बाइक उतारी है, बल्कि दिलचस्प बात यह है कि भारत में तैयार हुई यह मोटरसाइकिल अब दुनिया की सड़कों पर अमेरिकी ब्रांड की नई पहचान बनाने निकलेगी. यह मोटरसाइकिल कंपनी की मौजूदा X440 से बिल्कुल अलग डिजाइन और राइडिंग एक्सपीरिएंस के साथ पेश की गई है. (Photo: Harley Davidson)

Harley-Davidson Sprint 440
  • 3/12

लंबा और नीचा डिजाइन, चौड़ा हैंडलबार और आरामदायक सीट इसे एक ट्रेडिशनल क्रूजर बाइक का लुक देते हैं. कंपनी इसे दुनिया भर के बाजारों में उतारने की तैयारी कर रही है. बाइक को पहली बार आज से इटली के मिलान में शुरू होने जा रहे EICMA मोटरसाइकिल शो में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा. वहीं, अमेरिका में इसकी डिलीवरी 2027 के से शुरू होने की योजना है. आइये देखें कैसी है नई हार्ले डेविडसन स्प्रिंट 440. (Photo: Harley Davidson)

Advertisement
Harley-Davidson Sprint 440
  • 4/12

नई Sprint 440 को कंपनी ने अपनी 440 सीसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है. हालांकि, इसका डिजाइन X440 से काफी अलग है. जहां X440 में रोडस्टर स्टाइल देखने को मिलता है, वहीं Sprint 440 पूरी तरह ट्रेडिशनल क्रूजर बाइक के अंदाज में नजर आती है. इसमें लंबा और नीचा स्टांस, टियरड्रॉप शेप वाला फ्यूल टैंक, नीचे की तरफ झुकी हुई राइडर सीट और पीछे की ओर मुड़ा हुआ हैंडलबार दिया गया है. (Photo: Harley Davidson)

Harley-Davidson Sprint 440
  • 5/12

इसके अलावा बाइक में छोटा रियर मडगार्ड, पीछे बैठने वाले के लिए अलग स्टेप्ड सीट और नीचे की तरफ लगाया गया एग्जॉस्ट मिलता है. कुल मिलाकर इसका डिजाइन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कम्फर्टेबल राइडिंग पोजिशन के साथ क्लासिक क्रूजर लुक पसंद करते हैं. (Photo: Harley Davidson)

Harley-Davidson Sprint 440
  • 6/12

Harley-Davidson Sprint 440 में 440cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन 6,000 आरपीएम पर 26.7 bhp की पावर और 4,000 आरपीएम पर 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच की सुविधा भी मिलती है. (Photo: Harley Davidson)

Harley-Davidson Sprint 440
  • 7/12

इंजन के आंकड़े काफी हद तक X440 जैसे ही हैं. हालांकि, कंपनी ने Sprint 440 को तेज रफ्तार या ज्यादा स्पोर्टी परफॉर्मेंस वाली बाइक के तौर पर पेश नहीं किया है. इसका फोकस कम स्पीड पर बेहतर टॉर्क और कम्फर्टेबल राइडिंग एक्सपीरिएंस देना है. जैसा कि आम क्रूजर बाइक्स में भी मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक करीब 34 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है. (Photo: Harley Davidson)

Harley-Davidson Sprint 440
  • 8/12

हालांकि, फ्यूल टैंक के मामले में इसमें थोड़ा समझौता किया गया है. Sprint 440 में 9 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जबकि भारत में बिकने वाली X440 में 13.5 लीटर की क्षमता वाला टैंक दिया गया है. बाइक के कॉम्पैक्ट क्रूजर डिजाइन को देखते हुए कंपनी ने इसका फ्यूल टैंक छोटा रखा है. (Photo: Harley Davidson)

Harley-Davidson Sprint 440
  • 9/12

कंपनी ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से रीच और टॉल ब्वॉय सीट के विकल्प भी देगी. इससे कम और ज्यादा हाइट वाले राइडर्स अपनी सुविधा के अनुसार बाइक की सीट चुन सकेंगे. (Photo: Harley Davidson)

Advertisement
Harley-Davidson Sprint 440
  • 10/12

भले ही Sprint 440 का डिजाइन क्लासिक क्रूजर जैसा है, लेकिन फीचर्स के मामले में कंपनी ने इसे मॉडर्न रखा है. इसमें राउंड शेप का 3.5 इंच का कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है. इसके अलावा बाइक में फुल LED लाइटिंग और हेडलैंप के ऊपर USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है. (Photo: Harley Davidson)

Harley-Davidson Sprint 440
  • 11/12

कंपनी इसके साथ कई एक्सेसरीज भी उपलब्ध कराएगी. इनमें डिटैचेबल विंडस्क्रीन, सैडलबैग, पैसेंजर बैकरेस्ट, इंजन गार्ड और अलग डिजाइन वाले हैंडलबार शामिल हैं. इन एक्सेसरीज की मदद से ग्राहक बाइक को अपनी जरूरत के हिसाब से तैयार कर सकेंगे. मसलन, इसे रोजाना इस्तेमाल के साथ-साथ वीकेंड टूरिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. (Photo: Harley Davidson)

Harley-Davidson Sprint 440
  • 12/12

Harley-Davidson ने ब्रिटेन में Sprint 440 की शुरुआती कीमत 4,995 पाउंड ( भारतीय मुद्रा में तकरीबन 6.5 लाख रुपये) रखी है. अगले साल से इस बाइक की डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है. खास बात यह है कि अमेरिका में बिकने वाली इस बाइक की फाइनल असेंबली पेंसिल्वेनिया स्थित Harley-Davidson की York फैक्ट्री में की जाएगी. (Photo: Harley Davidson)

Advertisement
Advertisement