वीरेन कुमार जोशी गुजरात के महीसागर में आजतक संवाददाता हैं. वह 2012 से आजतक के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें पत्रकारिता में 21 साल का अनुभव है. उन्हें पॉलिटिक्स, क्राइम बीट के अलावा जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव है. आजतक के अलावा वह दूरदर्शन के साथ काम कर चुके हैं. उनकी शैक्षणिक योग्यता बीएससी है.