नितेश कुमार तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास TV मीडिया और डिजिटल मीडिया में 12 साल से ज्यादा का तजुर्बा है. नितेश मौजूदा समय में AajTak.In में राज्य और नेशनल की खबरें लिखते हैं. वे यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और देश की राजनीति के साथ-साथ क्राइम न्यूज और ग्राउंड रिपोर्टिंग भी करते हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को कवर कर चुके हैं. तेज, विश्वसनीय और भरोसेमंद खबरों के साथ पब्लिक इंटरेस्ट स्टोरीज, पॉलिटिकल ओपिनियन के लिए जाने जाते हैं. नितेश न्यूज सेक्शन में हार्ड न्यूज के अलावा बिजनेस सेक्शन के लिए भी स्टोरी लिख चुके हैं.
करियर जर्नी के बारे में बात करें तो नितेश कुमार तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में ETV न्यूज चैनल (हैदराबाद) से की थी. इसके बाद वे दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) टीम का हिस्सा बने और भोपाल में रहकर अपना योगदान दिया. दैनिक भास्कर के बाद नितेश ने भोपाल में ही पत्रिका.कॉम ज्वाइन किया. इसके बाद वे दोबारा भास्कर के साथ जुड़े. साल 2018 में नितेश ने दिल्ली का रुख किया और यहां दैनिक जागरण डिजिटल टीम का हिस्सा हुए. करीब चार साल जागरण में पत्रकारिता करने के बाद अप्रैल 2022 से उन्होंने आजतक के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की.
नितेश ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में M.A किया है. इसी संस्थान से उन्होंने फिल्म जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी की. नितेश ने गोरखपुर विश्वविद्यालय (उत्तर प्रदेश) से कॉमर्स (बी.कॉम) में ग्रेजुएशन किया. इंटरमीडिएट की पढ़ाई उन्होंने कुशीनगर (UP) के नामी बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज से पूरी की. यहां भी उन्होंने कॉमर्स ही चुना. दसवीं की पढ़ाई नितेश ने बिहार बोर्ड से पूरी की.
नितेश कुमार तिवारी मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले से ताल्लुक रखते हैं. शेरो-शायरी सुनने-पढ़ने का शौक रखने वाले नितेश सच्ची घटनाओं पर बनी फिल्में देखना पसंद करते हैं. इसके अलाव 70 के दशक से लेकर 90 के आखिरी के दशक तक बनी बॉलीवुड की फिल्मी गाने सुनना भी उन्हें पसंद है. इसके अलावा वे सूफी और गुलाम अली, चंदन दास, जगजीत सिंह की गजलें भी सुनते हैं. नितेश को पहाड़ों में घूमना, नई जगह की सैर करना काफी अच्छा लगता है. पहाड़ों से उनका लगाव उनकी बातचीत, उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स में भी दिखती है.
नितेश एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का हुनर हासिल है. पत्रकारिता में उनकी खास रुचि सामाजिक, राजनीतिक और जमीनी मुद्दों को सामने लाने में है. उनकी लेखनी तथ्यों की मजबूती और आसान भाषा के लिए जानी जाती है, जो पाठकों से सीधे जुड़ाव बनाती है. नितेश कुमार तिवारी ने सियासी मुद्दों पर कई ओपिनियन लिखे हैं. त्वरित टिप्पणी लिखना उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है. किसी भी बड़े मसले को समझना और तुरंत उपसर एक ओपिनियन लिखना उनकी फितरत में है. उनकी सबसे बड़ी ताकत लिखने की क्षमता, कहानी को असरदार तरीके से पेश करना और खबरों को समझने का नजरिया है. नितेश सिर्फ खबर लिखने वाले नहीं, बल्कि उसे एंगल देने वाले पत्रकार हैं, जो किसी भी घटना को गहराई से देख सकते हैं. सामान्य जिंदगी में भी उनकी कोशिश रहती है कि हर चीज प्रोफेशनल और परफेक्ट लगे. यही क्वालिटी नितेश को बाकी लोगों से अलग बनाती है.