मृणाल सिन्हा एक अनुभवी पत्रकार है. उनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया का करीब 10 सालों का अनुभव है. मृणाल की पॉलिटिकल, सोशल और क्राइम बीट पर पकड़ है. अभी आजतक डॉट इन में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत मृणास यूपी-बिहार समेत रीजनल टीम में अहम रोल में हैं. उन्होंने बीते वर्षों में अलग-अलग संस्थानों में काम किया है. डेस्क पर कार्य करते हुए मृणाल ने लोकसभा चुनाव 2019, लोकसभा चुनाव 2024, यूपी विधानसभा चुनाव 2017, 2022 और बिहार विधानसभा चुनाव समेत कई चुनावों को कवर किया है. मृणाल तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरों के साथ एक्सक्लूसिव और पब्लिक इंटरेस्ट स्टोरीज के लिए पहचानी जाती हैं.
मृणाल सिन्हा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देहरादून से साल 2014 में की. तब वह अलग-अलग बीट पर अलग-अलग अखबारों के लिए फ्रीलांसर और स्ट्रींगर के रूप में काम कर रही थीं. इसके बाद उन्हें और पढ़ने की ललक हुई तब उन्होंने सीधा मीडिया एजुकेशन का मक्का कहे जाने वाले IIMC का रुख किया जिसके बाद उन्होंने अलग-अलग मीडिया हाउस में संपादकीय जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया.
मृणाल लोकल के अलावा ट्रेंडिंग और समसामयिक खबरों की भी समझ रखती हैं. 9 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के साथ मृणाल ने खबरों की गहराई, तथ्यों की सटीकता और संतुलित प्रस्तुति को अपनी पहचान बनाया है. उनकी कोर एक्सपर्टीज राजनीति और अपराध से जुड़े जटिल विषयों को सरल और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाना है.
अपने जर्नलिज्म करियर के दौरान मृणाल सिन्हा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. आजतक डॉट इन से पहले वह वन इंडिया, इंडिया न्यूज और लाइव हिंदुस्तान जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क एडिटिंग तक का व्यापक अनुभव हासिल किया, जिससे उनकी पत्रकारिता में विविधता और मजबूती आई.इससे पहले वह देहरादून में भी रिपोर्टिंग कर चुकी हैं.
मृणाल उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी हैं. वैसे उनकी जड़ें बिहार की राजधानी पटना से जुड़ी हैं. पेशेवर जीवन के अलावा उन्हें फोटोग्राफी, यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है. यही रुचियां उन्हें नए नजरिए और संवेदनशीलता के साथ खबरों को समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती हैं.
मृणाल ज्वलंत मुद्दों को बहुत आसानी से समझाना जानती हैं.वह कई बार सटायर के जरिए भी जरूरी बातें कह देती हैं. साथ ही उनकी लेखन शैली कुछ ऐसी है, जिसे आम जन आसानी से समझ सके.