दुर्गेश कुमार यादव छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा और सक्ती में आजतक के संवाददाता हैं. वह 2022 से आजतक के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें पत्रकारिता में कुल 10 साल का अनुभव है. उन्हें क्राइम, प्रशासन, राजनीति, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण, सड़क और भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के अलावा जनहित से जुड़े मुद्दाें पर कवरेज का विशेष अनुभव है. आजतक से पहले वह एएनआई न्यूज, इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्हें बोरवेल में गिरे बच्चे राहुल साहू के रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार 105 घंटे की रिपोर्टिंग के लिए तत्कालीन सीएम की ओर से सम्मानित किया जा चुका है.