ममदानी ने डेमोक्रेट्स की जीत को बताया Blue Wave, बोले- अमेरिका को अब और इंतजार मंजूर नहीं

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की ऐतिहासिक जीत पर न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने इसे 'ब्लू वेव' बताया है. ममदानी ने राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आम जनता अब अमीरों के पक्ष में काम करने वाले राजनेताओं को दो साल का वक्त भी देने को तैयार नहीं है.

Advertisement
ममदानी ने डेमोक्रेट्स की जीत को बताया बदलाव का जनादेश (Photo-Agency) ममदानी ने डेमोक्रेट्स की जीत को बताया बदलाव का जनादेश (Photo-Agency)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की शानदार जीत के बाद न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इसे देश की राजनीति में बदलाव का बड़ा संकेत बताया है. उन्होंने डेमोक्रेट्स की इस जीत को ‘ब्लू वेव’ करार देते हुए कहा कि यह उन नेताओं के लिए जनता का स्पष्ट संदेश है, जो आम लोगों की जरूरतों को अवास्तविक बताते रहे हैं. 

Advertisement

ममदानी ने अपने बयान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पर भी निशाना साधा. बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममदानी ने कहा, "ब्लू वेव देखना अविश्वसनीय था." 

उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजे इस बात का जनमत संग्रह हैं कि अमेरिका के आम कामकाजी लोगों की जरूरतों को लेकर नेता किस तरह की राजनीति कर रहे हैं. उनके मुताबिक, जनता ऐसे नेताओं से थक चुकी है जो आम लोगों की मांगों को पूरा करना मुश्किल बताते हैं, लेकिन देश के सबसे अमीर लोगों की हर मांग मानने को तैयार रहते हैं.

‘अमेरिका दो साल और इंतजार नहीं कर सकता’
ममदानी ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने अमेरिकी जनता से अपने वादों को पूरा करने के लिए दो साल और देने की अपील की थी. ममदानी ने कहा कि अमेरिका के आम लोग दो साल तक इंतजार नहीं कर सकते.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने युद्ध को कहा ना...', मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार पर ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ की चेतावनी

उन्होंने कहा, "अमेरिकी दो साल और इंतजार नहीं कर सकते, जब महीने की पहली तारीख को उनका किराया देना होता है. वे अपने बच्चों की देखभाल का खर्च उठाने के लिए दो साल इंतजार नहीं कर सकते. जब उन्हें आज किराने का सामान खरीदने जाना है, तब वे दो साल और इंतजार नहीं कर सकते."

ममदानी के मुताबिक, अब सबसे बड़ी जरूरत उन लोगों के लिए तुरंत काम करने की है, जिन्होंने नेताओं को सत्ता की जिम्मेदारी सौंपी है.

‘नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिला जनादेश’
डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की चुनावी जीत को ममदानी ने अमेरिका में नई पीढ़ी के नेतृत्व के उभार से जोड़कर देखा. ट्रंप का नाम लिए बगैर उन पर तीखा हमला करते हुए ममदानी ने कहा कि देश ने ऐसे नेतृत्व को चुना है, जिसके पास जीवनयापन की लागत कम करने, निर्माण पर ध्यान देने और कामकाजी लोगों के भरोसे को कायम रखने का जनादेश है.

उन्होंने कहा, "यह ऐसी पीढ़ी है, जिसे जीवनयापन की लागत कम करने, बमबारी के बजाय निर्माण करने और उन कामकाजी लोगों को कभी धोखा न देने का जनादेश मिला है, जिन्होंने उन पर भरोसा जताया है."

Advertisement

यह भी पढ़ें: वेंस ने ईरान जंग को बताया मिडटर्म चुनाव में हार की वजह, कहा- ट्रंप से छिटके वोटर्स

‘कामकाजी लोग ही बहुसंख्यक हैं’
ममदानी ने कहा कि चुनाव नतीजों ने साबित कर दिया है कि अमेरिका में कामकाजी लोग ही बहुसंख्यक हैं और अब राजनीति में उनकी जरूरतों को सबसे ऊपर रखने का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि ऑस्टिन से लेकर एन आर्बर और एस्टोरिया तक आम लोगों ने अपनी ताकत दिखाई है.

ममदानी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी की नीतियों के खिलाफ जनता की प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है. ममदानी ने अपने संदेश के जरिए साफ किया कि नई पीढ़ी का नेतृत्व अब बदलाव के लिए लंबा इंतजार करने को तैयार नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »