भारत यात्रा में विश्वास बहाली पर फोकस: ओली

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने गुरुवार को कहा कि उनकी भारत यात्रा का मुख्य उद्देश्य नए संविधान को लेकर विरोध प्रदर्शनों के चलते द्विपक्षीय संबंधों में उपजे मतभेद दूर कर विश्वास बहाली करना है.

Advertisement
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली

संदीप कुमार सिंह

  • काठमांडू,
  • 18 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:49 PM IST

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने गुरुवार को कहा कि उनकी भारत यात्रा का मुख्य उद्देश्य नए संविधान को लेकर विरोध प्रदर्शनों के चलते द्विपक्षीय संबंधों में उपजे मतभेद दूर कर विश्वास बहाली करना है.

ओली ने अपनी छह दिवसीय भारत यात्रा से पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘शुक्रवार से शुरू हो रही मेरी यात्रा से हमारे देश को अवश्य लाभ होगा और यात्रा से हमें नुकसान नहीं होगा.’ प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद यह उनकी प्रथम भारत यात्रा होगी. वह सहित कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे.

Advertisement

इधर नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि भारतीय मूल के लोगों को नागरिकता सहित कई मुद्दे दोनों देशों के बीच बैठक में उठेंगे.

के साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी होगा जिसमें उप प्रधानमंत्री कमल थापा, वित्त मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडयाल और गृहमंत्री शक्ति बहादुर बासनेत भी शामिल होंगे.

शनिवार को दोनों देशों के प्रधानमंत्री पर व्यापक बातचीत करेंगे. दोनों पक्षों के कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और वित्तमंत्री अरूण जेटली से भी वह मुलाकात करेंगे. ओली राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से भी मिलेंगे.

63 वर्षीय कम्युनिस्ट नेता ओली ने कहा, ‘दोस्ती भी एक लाभ है और हम उससे कहीं अधिक पाएंगे.’ ओली ने कहा कि वार्ता के लिए कोई खास एजेंडा नहीं है क्योंकि यात्रा बहुत जटिल और विशेष परिस्थितियों में हो रही है. उनकी भारत यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है.

Advertisement

एक सवाल के जवाब में ओली ने कहा कि भारत ने संविधान में किए गए संशोधन का स्वागत करते हुए पहले ही कहा है कि यह एक सकारात्मक घटनाक्रम है. ओली ने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि उन्होंने मधेसियों के प्रदर्शन के चलते सीमा की नाकेबंदी के मद्देनजर भारत के खिलाफ ‘चीनी पत्ता’ खेला है.

मधेसियों के विरोध प्रदर्शन के चलते तेल और रसोई गैस सहित आवश्यक वस्तुओं की घोर कमी हो गई. उन्होंने अपने कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘यह सच नहीं है कि कोई कार्ड खेला है.’ प्रधानमंत्री ओली ने कहा, ‘मैंने किसी देश के खिलाफ कोई पत्ता नहीं खेला है.’ उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में कहा, ‘मैं नहीं जानता कि ताश कैसे खेला जाता है.’

63 वर्षीय ओली ने कहा, ‘एक के खिलाफ दूसरे का इस्तेमाल करने का कोई सवाल नहीं है. हम पारस्परिक सम्मान और हित के आधार पर अपने महान पड़ोसियों के साथ दोस्ताना संबंध विकसित करना चाहते हैं.’ इससे पहले कुछ खबरों में कहा गया था कि भारत..नेपाल सीमा पर गतिरोध के चलते ओली भारत से पहले चीन की यात्रा कर सकते हैं.

भारत..नेपाल संबंधों में तनाव के बीच चीन को विशेषज्ञ नेपाल के करीब जाते देख रहे हैं, खासतौर पर भूकंप प्रभावित राष्ट्र को आवश्यक वस्तुएं मुहैया करा कर. ओली ने कहा था कि अपनी भारत यात्रा के एक महीने के अंदर वह करीबी पड़ोसी देशों के साथ सहयोग बढ़ाने की सरकार की नीति के तहत चीन की यात्रा पर जाएंगे.

Advertisement

प्रधानमंत्री से करीबी तौर पर जुड़े सूत्रों ने बताया कि ओली की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है जिनमें से ज्यादातर वे विषय हैं, जिन पर अतीत में सहमति बनी है. ओली ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य अनुकूल माहौल बनाना और विश्वास बहाली करना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »