वेनेजुएला: जून में आए भीषण भूकंप में 6125 लोगों की मौत, जॉर्ज रोड्रिग्स का बड़ा दावा

वरिष्ठ सांसद जॉर्ज रोड्रिगेज ने दावा किया है कि वेनेजुएला में जून में आए भूकंप में मृतकों की संख्या 6125 हो गई है. वेनेजुएला में 24 जून को दो शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 

Advertisement
वेनेजुएला में जून में आए भूकंप में 6125 लोगों की मौत (File Photo- ITG) वेनेजुएला में जून में आए भूकंप में 6125 लोगों की मौत (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:06 AM IST

वेनेजुएला में जून में आए भीषण भूकंप में मृतकों की संख्या 6,125 हो गई. वरिष्ठ सांसद जॉर्ज रोड्रिगेज ने एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है. वेनेजुएला में 24 जून को दो भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 

24 जून की शाम वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए थे. इन झटकों ने पूरे देश में तबाही मचा दी. कई इमारतें और देश का प्रमुख एयरपोर्ट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. एयरपोर्ट को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ गया था.

Advertisement

भूकंप के दौरान करीब 200 इमारतें ढह गईं, जिनके मलबे में कई लोग फंस गए थे. लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने कई दिनों तक लगातार राहत और बचाव अभियान चलाया. 

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला में भूकंप से 2 फीट खिसकी धरती... ISRO-NASA के सैटेलाइट डेटा से बड़ा खुलासा

भूकंप के बाद 24 जून की रात कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया था. उन्होंने भूकंप से क्षतिग्रस्त अस्पतालों और घरों के पुनर्निर्माण के लिए 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर (200 मिलियन डॉलर) का विशेष फंड बनाने की घोषणा की थी.

भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन अमिस्ताद चलाया था. इसके तहत भारत ने राहत और बचाव के लिए विशेष टीमें भेजीं और प्रभावित इलाकों में भारतीय सेना की एक विशेष मेडिकल टीम भी तैनात की गई थी. स्पेनिश भाषा में अमिस्ताद का अर्थ 'मित्रता' होता है.

Advertisement

भारत की इस मदद के लिए वेनेजुएला के विदेश मंत्री ने भारतीय सरकार का सार्वजनिक रूप से उनका आभार भी जताया था. 

इस भूकंप को लेकर ISRO और NASA के संयुक्त मिशन NISAR सैटेलाइट ने पिछले महीने इस भूकंप के कारण जमीन खिसकने का खुलासा किया था. NASA और ISRO के मुताबिक सैटेलाइट डेटा के विश्लेषण से पता चला है कि इस भीषण भूकंप के कारण कई जगहों पर जमीन लगभग 60 सेंटीमीटर यानी 2 फीट खिसक गई. इसके कारण वेनेजुएला की राजधानी कराकस और ला गुएरा में सबसे ज्यादा तबाही मची थी. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »