ईरान के बुशहर में धमाके, हमलों के बीच ट्रंप ने इजरायली PM नेतन्याहू से बात

ईरान के बुशहर और कोनारक समेत कई शहरों में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है. मेहर ने बंदर अब्बास में भी धमाकों की खबर दी, लेकिन इरना ने ऐसी खबरों का खंडन कर दिया.

Advertisement
ट्रंप ने नेतन्याहू को दी ताजा हमलों की जानकारी (Photo: ITG) (Photo: X/@CENTCOM) ट्रंप ने नेतन्याहू को दी ताजा हमलों की जानकारी (Photo: ITG) (Photo: X/@CENTCOM)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

अमेरिका ने ईरान पर अब हमलों का नया दौर शुरू कर दिया है. होर्मुज में एक के बाद तीन कमर्शियल जहाजों पर ईरानी अटैक के बाद पिछले तीन दिन से अमेरिका हर रोज ईरान के शहरों, शहरों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले कर रहा है. अब ईरान के कोनारक में ईरानी नौसेना के एक ठिकाने पर हमले की खबर है.

ईरान की एक समाचार एजेंसी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से इस हमले की जानकारी दी है. ईरान की समाचार एजेंसी मेहर के मुताबिक दक्षिणी ईरान के शहर बंदर अब्बास, बुशहर और चोगादक में भी कई धमाके हुए हैं. मेहर के मुताबिक बंदर अब्बास में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई. बुशहर और चोगादक में कुल छह धमाके हुए हैं.

Advertisement

बुशहर प्रांत के आसपास भी धमाकों की आवाज सुनी गई है. मेहर ने कोनारक शहर में भी तीन धमाकों की खबर दी है. हालांकि, ईरान की ही सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने बंदर अब्बास में धमाके की खबरों का खंडन किया है. इरना ने एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि बुशहर शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक सैन्य ठिकाने पर अमेरिका और इजरायल के प्रोजेक्टाइल से हमले हुए हैं.

यह भी पढ़ें: आंखों देखी: 4 महीने की जंग, सैकड़ों मौतें, खामेनेई का आखिरी सफर... ईरान में क्या कुछ बदला?

इरना ने एक अधिकारी के हवाले से यह भी कहा है कि शहर में धमाकों की आवाज एयर डिफेंस की जवाबी कार्रवाई के कारण सुनी गई. हालांकि, गल्फ में एक लड़ाकू विमान के उड़ान भरने पर भी इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करने वाले अमेरिकी सेना के सेंटकॉम ने इसे लेकर कोई पोस्ट नहीं किया है. इससे पहले ईरान पर हर रोज हुए हमले के तुरंत बाद सेंटकॉम ने पोस्ट कर कार्रवाई की जानकारी दी थी. 

Advertisement

ट्रंप ने नेतन्याहू से की फोन पर बात

ईरान में अमेरिका की ताजा सैन्य कार्रवाई के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है. इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बातचीत की जानकारी देते हुए कहा है कि दोनों नेताओं ने दोनों देशों में समन्वय जारी रखने पर सहमति जताई. ट्रंप ने नेतन्याहू को गल्फ में अमेरिका के हालिया कदमों की जानकारी दी.

नेतन्याहू ने ट्रंप के सामने टर्की के राष्ट्रपति के इजरायल के अस्तित्व को लेकर हालिया बयानों को गंभीर बताया और देश की सरहद के साथ सिक्योरिटी जोन को भी जरूरी बताया. गौरतलब है कि ईरान की ओर से होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि तेहरान के साथ हुआ इस्लामाबाद एमओयू समाप्त हो गया है.

यह भी पढ़ें: ईरान पर US अटैक जारी, मशहद का रेल लिंक टूटा, बंदर अब्बास में धमाका, अब तक 14 लोगों की मौत

ट्रंप ने ईरान पर कड़ी कार्रवाई की बात कही थी. इसके बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदर अब्बास, सीरिक समेत कई शहरों पर हमला बोल दिया था. अमेरिका के ताजा हमलों में 14 लोग मारे गए हैं. वहीं, 78 लोग घायल हुए हैं. मशहद का रेल लिंक टूट गया है. अली खामेनेई को उनकी मौत के 121 दिन बाद मशहद में ही दफनाया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »