अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में फायरिंग, 6 की मौत, दर्जनों घायल

अमेरिका के कई शहरों में हैलोवीन वीकेंड के दौरान नाइटलाइफ इलाकों में गोलीबारी की घटनाएं हुईं, जिनमें छह लोगों की मौत और 12 से अधिक घायल हुए. डलास के डीप एलम इलाके में सबसे ज्यादा हिंसा हुई, जहां चार लोगों की मौत हुई और 15 घायल हुए.

Advertisement
अमेरिका के कई शहरों में नाइटलाइफ वाले इलाकों में गोलीबारी की घटनाएं हुई. (Representative Photo: Pixabay) अमेरिका के कई शहरों में नाइटलाइफ वाले इलाकों में गोलीबारी की घटनाएं हुई. (Representative Photo: Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:57 PM IST

अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड के दौरान जश्न में खलल पड़ गया है. अमेरिका के कई शहरों में नाइटलाइफ वाले इलाकों में गोलीबारी की घटनाएं हुई. इन घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.

डलास में सबसे ज्यादा हिंसा हुई. पुलिस के मुताबिक, शहर के डीप एलम इलाके में हुई गोलीबारी की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 लोग घायल हुए. डीप एलम इलाका, गाने-रेस्तरां और नाइटलाइफ का सेंटर माना जाता है. इसके अलावा, फेयेटविले (अर्कांसस), बर्मिंघम (अलबामा) और नेवार्क (डेलावेयर) जैसे शहरों में भी गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं. 

Advertisement

डलास पुलिस प्रमुख डैनियल कोमोक्स के मुताबिक, फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शनिवार रात हुई गोलीबारी की यह घटनाएं आपस में जुड़ी है या नहीं.  कोमोक्स ने बताया कि शनिवार को गोलीबारी की तीन अलग-अलग घटनाएं हुईं और अब तक यह पता नहीं चल सका है कि यह घटनाएं हुई क्यों. 

यह भी पढ़ें: ईरान के केश्म द्वीप के पास अमेरिका का हमला, मोजतबा खामेनेई बोले- अब हम तय करेंगे कैसे और कब खत्म होगा युद्ध

कोमोक्स ने कहा, 'हमने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है सभी से हम पूछताछ कर रहे हैं. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह यहां की सभी गोलीबारी से कैसे जुड़ा है.'

अलबामा के बर्मिंघम में भी गोलीबारी की घटना

वहीं, पुलिस ने बताया कि शनिवार रात अलबामा के बर्मिंघम में मैजिक सिटी क्लासिक फुटबॉल मैच के बाद लीजन फील्ड के ठीक बाहर भी गोलीबारी की घटना हुई. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हैं. 

Advertisement

बर्मिंघम पुलिस विभाग के प्रमुख माइकल पिकेट ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद ज्यादातर दर्शक और परिवार स्टेडियम से जा चुके थे. ग्रेमोंट एवेन्यू के किनारे जहां कुछ दुकानें थी, वहीं गोलीबारी हुई. यह गोलीबारी किन हालात में हुई, यह भी अब तक स्पष्ट नहीं है. 

पुलिस प्रवक्ता डी'रेल फ्रीमैन ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ के लिए पुलिस मुख्यालय ले जाया गया है. साथ ही, पुलिस ने कई हथियार भी बरामद किए हैं. 

डेलावेयर में यूनिवर्सिटी कैंपस के पास गोलीबारी

अमेरिका के डेलावेयर राज्य के नेवार्क शहर में भी शनिवार को गोलीबारी की घटना हुई. यूनिवर्सिटी ऑफ डेलावेयर कैंपस के पास गोलीबारी हुई. इस घटना में छह लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में गोलीबारी के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. घटना के बाद पुलिस ने मेन स्ट्रीट के एक हिस्से को कई घंटों तक बंद कर दिया.

यह भी पढ़ें: रूस के मशहूर म्यूजियम पर आतंकी हमले का खतरा, अमेरिका ने जारी किया अलर्ट

इलिनोइस में भी गोलीबारी 

अमेरिका के इलिनोइस राज्य के ब्लूमिंगटन में भी रविवार सुबह गोलीबारी की घटना हुई. इस घटना में 19 साल की एक महिला की मौत हो गई. वहीं, एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. इस घटना में छह अन्य लोग भी घायल हुए हैं. हालांकि, उन्हें ज्यादा गहरी चोट नहीं आई है. इस मामले में पुलिस ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह छह लोग कैसे घायल हुए. 

Advertisement

अर्कांसस की गोलीबारी में छह लोग घायल

अर्कांसस के फेयेटविले में, रविवार सुबह हुई गोलीबारी में छह लोगों को चोटें आई हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. शुरुआती जांच से पता चला है कि गोलीबारी से पहले वहां कोई विवाद हुआ था.

'स्पिरिट हैलोवीन' स्टोर में अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में दो लोगों की मौत

शुक्रवार को कैलिफोर्निया और मिशिगन में 'स्पिरिट हैलोवीन' स्टोर में गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं. इसमें दो लोगों की मौत हो गई. कैलिफोर्निया के फेयरफील्ड में, एक इनडोर शॉपिंग मॉल के अंदर स्थित स्टोर में हुई गोलीबारी को पुलिस ने एक 'टारगेटेड अटैक' बताया है. इस घटना में 31 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. वहीं, छह अन्य लोग घायल हुए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »