लारक द्वीप पर हमले के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन में US सैन्य बलों को बनाया निशाना

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री खदानें तैनात करने के खतरे के चलते ईरान के लारक द्वीप पर दो सैन्य लॉन्चरों पर हमला किया. इसके बाद ईरान के IRGC ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है.

Advertisement
अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव, लारक हमले के जवाब में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का हमला. (Photo: X/@PressTV) अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव, लारक हमले के जवाब में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का हमला. (Photo: X/@PressTV)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:54 AM IST

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच टकराव अब और बढ़ गया है. अमेरिका ने समुद्री खदानें तैनात करने के खतरे का हवाला देते हुए ईरान के लारक द्वीप पर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इसके जवाब में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने का दावा किया है. ईरानी मीडिया के मुताबिक, इस हमले में कई ईरानी सैन्यकर्मी और नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं.

Advertisement

अमेरिकी सेना ने रविवार को लारक द्वीप पर दो ईरानी लॉन्चरों को निशाना बनाया था. अमेरिका के मुताबिक, IRGC के जवान होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री खदानें ले जाने वाले रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे. यह जुलाई के अंत के बाद ईरान के अंदर अमेरिका का पहला ज्ञात हमला है. उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट से जुड़े दो हफ्ते के अमेरिकी सैन्य अभियान को रोक दिया था.

एक अमेरिकी अधिकारी ने एक्सियोस और बाद में रॉयटर्स को बताया कि अमेरिकी सेना ने दो ईरानी लॉन्चरों पर हमला किया. अधिकारी के मुताबिक, अमेरिकी सेना इलाके पर करीबी नजर रख रही है और जलडमरूमध्य के जरिए व्यापार के मुक्त प्रवाह की सुरक्षा के लिए तैयार है.

यह कार्रवाई उस समय हुई जब अमेरिकी सेना ने हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य के मुख्य शिपिंग मार्ग से समुद्री खदानें हटाने का अभियान पूरा किया था. ट्रंप ने इसके बाद तेहरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि नई खदानें बिछाने में शामिल किसी भी जहाज या नाव को “तुरंत और व्यवस्थित तरीके से नष्ट” कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा था कि खदानें बिछाने पर 'जीरो टॉलरेंस' नीति पूरी तरह लागू है.

Advertisement

ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने सोमवार को कहा कि लारक द्वीप पर अमेरिकी हमले के जवाब में उसने जॉर्डन में किंग हुसैन और अल अज्रक स्थित अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया. ईरानी मीडिया ने इसकी जानकारी दी. IRGC ने इससे पहले कहा था कि अमेरिका के हमले का जवाब ईरान के लोग देंगे और हमलावर को इसकी सजा मिलेगी. ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी हमले में कई ईरानी सैन्यकर्मी और नागरिक मारे गए और घायल हुए. IRGC के एक प्रवक्ता ने कहा कि लारक द्वीप पर हमले की कीमत अमेरिका को आर्थिक और सैन्य दोनों मोर्चों पर चुकानी होगी.

IRGC से जुड़े तस्नीम न्यूज एजेंसी ने अलग से बताया कि हमले में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिसमें दो लोगों की मौत हुई और दो अन्य घायल हुए. ताजा जवाबी कार्रवाई से सैन्य टकराव फिर बढ़ने की आशंका है. वॉशिंगटन अब बमबारी अभियान से वित्तीय दबाव की ओर ज्यादा बढ़ रहा है और संघर्ष सातवें महीने में प्रवेश कर चुका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »