'नए ईरानी राष्ट्रपति ने सीजफायर की गुजारिश की', ट्रंप का दावा, जंग रोकने की अपनी शर्त भी बताई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जंग तभी रुकेगी जब ईरान होर्मुज को न सिर्फ खोलता है बल्कि जहाजों की सुरक्षित आवाजाही का रास्ता देता है. राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा है कि ईरान में पूर्ण सत्ता परिवर्तन हो चुका है. हालांकि उन्होंने नए लीडरशिप का नाम नहीं बताया.

Advertisement
ट्रंप ने यह नहीं बताया है कि वे ईरान का नया राष्ट्रपति किसे कह रहे हैं. (Photo: AFP) ट्रंप ने यह नहीं बताया है कि वे ईरान का नया राष्ट्रपति किसे कह रहे हैं. (Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:44 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के 'नए राष्ट्रपति' ने उनसे संपर्क किया है और सीजफायर की घोषणा करने के लिए कहा है. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीजफायर के लिए अपनी शर्त रखी है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, "ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति जो अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में कहीं कम कट्टर और कहीं अधिक बुद्धिमान हैं, ने अभी-अभी संयुक्त राज्य अमेरिका से 'युद्धविराम' का अनुरोध किया है!"

Advertisement

ट्रंप ने सीजफायर की अपनी शर्त बताते हुए कहा कि हम इस पर तभी विचार करेंगे, जब होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुला, स्वतंत्र और सुरक्षित हो जाएगा. तब तक हम ईरान को तबाह करते रहेंगे. या जैसा कि कहा जाता है, उसे वापस 'पाषाण युग' (Stone Ages) में धकेल देंगे!" 

ट्रंप ने आज सुबह (1 अप्रैल) को ही कहा था कि वे 2-3 हफ्तों में ईरान जंग को खत्म कर देंगे. इसके बाद उनका ये ताजा बयान आया है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि वे ईरान की नई रिजीम का राष्ट्रपति किसे कह रहे हैं. 

ट्रंप की ली चुटकी

ईरान में नई सरकार का जिक्र करने पर मुंबई में ईरान के वाणिज्य दूतावास ने राष्ट्रपति ट्रंप की चुटकी ली है. एक ट्वीट में वाणिज्य दूतावास ने कहा है कि ट्वीट करने से राष्ट्रपति नहीं बदल जाते हैं. इसके लिए ही तो चुनाव बने हैं. 

Advertisement

वाणिज्य दूतावास ने कहा है कि अप्रैल फूल दिवस पर ट्रंप की ये बात शानदार है कि वे अपनी हरकतों से चुटकुलों को भी पीछे छोड़ देते हैं. वे एक नए ईरानी राष्ट्रपति की बात कर रहे हैं, जबकि डॉ पेजेश्कियान तो शुरू से ही इस पद पर काबिज हैं.

 

ट्रंप का बयान आते ही ईरान का भी बयान आ गया है. अलजजीरा ने ईरानी अधिकारियों से कहा है कि ट्रंप के दावे से इतर हमने किसी भी तरह की सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान ने ट्रंप के दावे को साफ साफ खारिज किया है. 

ईरान में हम सत्ता परिवर्तन कर चुके हैं: ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने रॉयटर्स से बातचीत में कहा कि हम जल्द ही ईरान से बाहर होने वाले हैं. ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम पर उन्होंने कहा कि उसके बारे में हमें ज्यादा फिक्र नहीं है क्योंकि हम उस पर सैटेलाइट से भी निगाह रख सकते हैं. ट्रंप ने एक बार फिर से कहा कि वे अमेरिका को NATO से बाहर करने के लिए गंभीरता से विचार कर रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास परमाणु बम नहीं रहेगा. न ही अब वे परमाणु बम रखना चाहते हैं. 

ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान में कुछ टारगेट रह गया है तो उनकी सेना उस जगह पर हमला करने के लिए फिर से आ सकती है. ट्रंप ने दावा किया कि हम ईरान में सत्ता परिवर्तन कर चुके हैं. हालांकि उन्होंने नए लीडरशिप का नाम नहीं बताया. 

Advertisement

होर्मुज हमारे कंट्रोल में: IRGC

इस बीच IRGC ने चेतावनी दी कि दबाव या धमकी से होर्मुज स्ट्रेट को दुश्मनों के लिए नहीं खोला जाएगा. IRGC ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति पूरी तरह से नेवी के कंट्रोल में है. IRGC ने अमेरिकी प्रस्ताव को रिजेक्ट किया. IRGC ने कहा कि होर्मुज को खोलने या मैनेज करने का अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान बेतुका है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »