'जल्द से जल्द सऊदी अरब छोड़ दें...', अमेरिका ने अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों को दिया देश छोड़ने का आदेश

सऊदी अरब में बढ़ते सुरक्षा खतरों के कारण अमेरिका ने अपने गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को देश छोड़ने का आदेश दिया है.

Advertisement
सऊदी अरब को लेकर अमेरिकी दूतावास ने आशंका जताई है कि संघर्ष तेजी से बढ़ सकता है सऊदी अरब को लेकर अमेरिकी दूतावास ने आशंका जताई है कि संघर्ष तेजी से बढ़ सकता है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:19 AM IST

सऊदी अरब में बढ़ते सुरक्षा खतरों के बीच अमेरिका ने अपने गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को देश छोड़ने का आदेश दिया है. सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने 25 अक्टूबर 2026 को सेफ्टी अलर्ट जारी करते हुए इसकी जानकारी दी. अमेरिकी विदेश विभाग का यह आदेश 23 अक्टूबर से इफेक्टिव है. दूतावास ने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को हमलों, हवाई क्षेत्र बंद होने और फ्लाइट कैंसिल होने के खतरों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है.

Advertisement

अमेरिकी दूतावास के मुताबिक, ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की है. इसमें नागरिक हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों पर हमले भी शामिल हैं. इन हमलों में आम नागरिक हताहत हुए हैं और हवाई यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है. दूतावास ने आशंका जताई है कि संघर्ष तेजी से बढ़ सकता है और इसका असर मौजूदा प्रभावित इलाकों से बाहर भी फैल सकता है.

सऊदी अरब के एयरपोर्ट इस्तेमाल करने पर अमेरिकी कर्मचारियों के लिए पाबंदी
सऊदी अरब में हाल ही में हवाई अड्डों पर हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष नियम लागू किए गए हैं. अब सऊदी अरब में कार्यरत अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को देश के किसी भी हवाई अड्डे का इस्तेमाल करने के लिए चीफ ऑफ मिशन से विशेष अनुमति लेनी होगी. अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि हवाई अड्डों पर और हमले हो सकते हैं. इसके अलावा हवाई क्षेत्र बंद होने, उड़ानें रद्द होने और यात्रा में व्यवधान की आशंका भी बनी हुई है.

Advertisement

रियाद एयरपोर्ट आंशिक रूप से खुला, कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू
सेफ्टी कंसर्न के बीच रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (RUH) ने 25 अक्टूबर से आंशिक रूप से परिचालन शुरू करने की घोषणा की है. फिलहाल यहां से डोमेस्टिक फ्लाइट के साथ राष्ट्रीय एयरलाइंस की कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट को ऑपरेट किया जा रहा है. वहीं, रियाद एयरपोर्ट से नॉर्मली ऑपरेट होने वाली सीमित संख्या में कुछ फ्लाइट्स को कासिम स्थित प्रिंस नाइफ बिन अब्दुलअजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (ELQ) से ऑपरेट किया जा रहा है.

जेद्दा और दम्माम एयरपोर्ट पर क्या स्थिति?
अमेरिकी दूतावास ने सऊदी अरब के अन्य प्रमुख हवाई अड्डों की स्थिति की भी जानकारी दी है.

जेद्दा एयरपोर्ट: किंग अब्दुलअजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (JED) पर उड़ानों का संचालन जारी है. हालांकि, कुछ उड़ानों में देरी हो रही है और कुछ को रद्द किया गया है.

दम्माम एयरपोर्ट: किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (DMM) पर भी परिचालन जारी है, लेकिन यहां भी कुछ उड़ानों में देरी और रद्द होने की समस्या बनी हुई है.

अमेरिकी नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह
अमेरिकी दूतावास ने सऊदी अरब में मौजूद अपने नागरिकों से कहा है कि वे हवाई अड्डों का इस्तेमाल करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें. दूतावास ने संभावित हमलों और उड़ानों के संचालन में अचानक बदलाव को लेकर आगाह किया है. अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति संबंधित एयरलाइन और हवाई अड्डे से सीधे जांच लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »