'जेल में जहर से हुई पुतिन के विरोधी नेता की मौत', यूरोपीय देशों के दावे पर US का चौंकाने वाला बयान

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रूस के दिवंगत विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी की मौत पर पांच यूरोपीय देशों की रिपोर्ट को गंभीर बताया है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नवलनी की हत्या दक्षिण अमेरिकी जहरीले मेंढकों से निकले टॉक्सिन के जरिए की गई थी.

Advertisement
अमेरिकी विदेश मंत्री ने यूरोपीय देशों की रिपोर्ट पर जताई चिंता. (File photo: ITG) अमेरिकी विदेश मंत्री ने यूरोपीय देशों की रिपोर्ट पर जताई चिंता. (File photo: ITG)

aajtak.in

  • वाशिंगटन,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पांच यूरोपीय देशों की उस रिपोर्ट पर चिंता जताई, जिसमें रूस पर क्रेमलिन के आलोचक एलेक्सी नवलनी की हत्या के लिए जहरीले मेंढकों के जहर के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है. उन्होंने कहा कि वाशिंगटन के पास इस रिपोर्ट पर सवाल उठाने का कोई कारण नहीं है और अमेरिका इन देशों के निष्कर्षों पर विवाद नहीं कर रहा है. उधर, रूस ने यूरोपीय देशों के आरोपों को पश्चिमी प्रोपेगेंडा करार दिया है.

Advertisement

मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अलेक्सी नवलनी की मौत पर यूरोपीय सहयोगियों की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि हम स्पष्ट रूप से इस रिपोर्ट से अवगत हैं. ये एक चिंताजनक रिपोर्ट है. हम नावलनी के मामले से वाकिफ हैं और निश्चित रूप से... हमारे पास इसे संदेह करने का कोई कारण नहीं है. उन्होंने जोर दिया कि अमेरिका इन देशों के साथ इस मुद्दे पर विवाद नहीं कर रहा है.

वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अमेरिका ने इस बयान में शामिल क्यों नहीं हुआ तो उन्होंने स्पष्ट किया कि ये उन देशों का अपना प्रयास था. उन्होंने कहा कि अमेरिका परिणाम से असहमत नहीं है, लेकिन कभी-कभी देश अपनी खुफिया जानकारी के आधार पर स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं. अमेरिका इन देशों के निष्कर्षों पर कोई विवाद नहीं कर रहा है.

Advertisement

यूरोपीय देशों ने जारी की रिपोर्ट

दरअसल, शनिवार को एक संयुक्त बयान में पांच यूरोपीय देशों- ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन और नीदरलैंड ने कहा कि नवलनी के शरीर से लिए गए नमूनों के विश्लेषण ने एपिबैटिडाइन की उपस्थिति की पुष्टि की है. ये जहर दक्षिण अमेरिका में जहरीले डार्ट मेंढकों में पाया जाता है और रूस में प्राकृतिक रूप से नहीं मिलता. इन देशों ने कहा कि रूस के पास ही इसकी पहुंच एक सोची समझी साजिश थी और नावलनी की मौत जहर से हुई है.

रूस ने खारिज किए आरोप

रूसी सरकार ने नवलनी की मौत में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है और इन ताजा आरोपों को 'पश्चिमी प्रोपेगेंडा' करार दिया है.

रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, मॉस्को ने इसे एक धोखा बताया है. बता दें कि एलेक्सी नवलनी की फरवरी 2024 में एक आर्कटिक जेल कॉलोनी में मौत हो गई थी. वे चरमपंथ और अन्य आरोपों में सजा काट रहे थे, जिन्हें उन्होंने हमेशा राजनीति से प्रेरित बताकर खारिज किया था.

स्लोवाकिया के साथ द्विपक्षीय चर्चा

अपनी ब्रातिस्लावा यात्रा के दौरान रुबियो ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने परमाणु ऊर्जा साझेदारी, सैन्य सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा की. फिको ने घोषणा की कि स्लोवाकिया एक नए परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिए अमेरिकी फर्म वेस्टिंगहाउस के साथ समझौता करने की उम्मीद कर रहा है. इसके अलावा स्लोवाकिया ने अमेरिका से खरीदे गए F-16 विमानों की संख्या बढ़ाकर 18 करने में भी रुचि दिखाई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »