अमेरिका के शॉपिंग सेंटर में अंधाधुंध गोलीबारी, 3 लोगों की मौत और कई घायल

अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स में शनिवार को एक व्यस्त शॉपिंग इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई. हमलावर ने एक कमर्शियल एरिया में लोगों पर फायरिंग कर दी, जिसमें 3 लोगों के मारे जाने की आशंका है.

Advertisement
अमेरिका के इडाहो में फायरिंग से दहल उठा शॉपिंग एरिया (Photo-Screengrab) अमेरिका के इडाहो में फायरिंग से दहल उठा शॉपिंग एरिया (Photo-Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:52 AM IST

अमेरिका में Gun Violence का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इडाहो राज्य स्थित ट्विन फॉल्स के एक व्यस्त शॉपिंग इलाके में शनिवार दोपहर एक सिरफिरे ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. इस दिल दहला देने वाली घटना में 3 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम तुरंत एक्शन लेते हुए हमलावर को ढेर कर दिया.

Advertisement

सीएनएन से बात करते हुए एक स्थानीय शहर अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई. हमलावर ने एक प्रसिद्ध 'इन-एन-आउट बर्गर' रेस्तरां के पास बने शॉपिंग एरिया में अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस बल ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की. हमलावर को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने फायरिंग जारी रखी. इसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में हमलावर गोली लगने से मारा गया. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में थम नहीं रहा गन कल्चर का आतंक, नाइट क्लब के बाहर 3 की गोली मारकर हत्या, 16 घायल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स 'इन-एन-आउट बर्गर' रेस्तरां के सामने AR-स्टाइल की अत्याधुनिक राइफल लहराता हुआ दिखाई दे रहा है. एक अन्य वीडियो में वही शख्स पार्किंग लॉट में गोलियां बरसाता नजर आया. घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही ट्विन फॉल्स पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई की. करीब एक घंटे के भीतर अधिकारियों ने घोषणा कर दी कि 'अब हमलावर से कोई खतरा नहीं है.' ट्विन फॉल्स के पुलिस प्रमुख मैथ्यू हिक्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा,  "संदिग्ध बंदूकधारी घटना के पास ही मौजूद था, जिसे मार गिराया गया है. अब समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है. हम हमलावर की पहचान करने और इस हमले के पीछे की मंशा (Motivations) का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें: ट्रंप पर हमला अमेरिका के गन कल्चर की ही देन! एक तिहाई लोग रखते हैं हथियार, चौंकाने वाले आंकड़े

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने शॉपिंग एरिया के आसपास की सड़कों और पास के एक पुल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया. करीब 55 हजार से अधिक की आबादी वाला ट्विन फॉल्स शहर अमेरिका में 'मास शूटिंग'का शिकार होने वाला नया क्षेत्र बन गया है. हाल के महीनों में फूड फेस्टिवल, परेड, पूजा स्थलों और सामुदायिक आयोजनों जैसे आम सार्वजनिक स्थानों पर लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं ने अमेरिका में बंदूक कानूनों और नागरिकों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »