अमेरिकियों को रास नहीं आ रहा है ट्रंपकाल, कहा- पहले से अधिक भ्रष्टाचार

इस ताजा सर्वे में कहा गया है कि 44 फीसदी अमेरिकी नागिरकों ने कहा कि व्हाइट हाउस में भ्रष्टाचार फैल गया है और यह पहले से आठ प्रतिशत अधिक है.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप

अंकुर कुमार

  • वॉश‍िंगटन,
  • 12 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:18 PM IST

अमेरिकी नागरिकों का मानना है कि राष्ट्रपति के सत्ता संभालने के बाद से अमेरिका में भ्रष्टाचार बढ़ गया है. एक सर्वे में यह बात सामने आई है. ‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल’ के अनुसार अमेरिका के हर 10 में से करीब छह लोगों ने कहा कि पिछले 12 महीनों में भ्रष्टाचार बढा है. यह जनवरी, 2016 के मुकाबले एक  तिहाई अधिक है.

इस ताजा सर्वे में कहा गया है कि 44 फीसदी अमेरिकी नागिरकों ने कहा कि व्हाइट हाउस में भ्रष्टाचार फैल गया है और यह पहले से आठ प्रतिशत अधिक है. ट्रांसपेरेंसी के अमेरिकी प्रतिनिधि जोए रेटर ने कहा, ‘‘हमारे निर्वाचित प्रतिनिधि जनता की सेवा करने के संबंध में सरकार की क्षमता में विश्वास पैदा करने में विफल हो रहे है और अब भी ऐसा लगता है कि वे कॉरपोरेट हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं.’’ सर्वे में शामिल हर 10 लोगों में से करीब सात लोगों का यह भी मानना है कि सरकार भ्रष्टाचार से लड़ने में नाकाम हो रही है.

Advertisement

वहीं आपको बता दें कि सिटी में एक मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के पीछे आईएसआईएस से प्रभावित बांग्लादेशी मूल के एक व्यक्ति का नाम आने के एक दिन बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कांग्रेस अमेरिकी लोगों की सुरक्षा के लिए आव्रजन सुधार लागू करे. सोमवार सुबह हुए इस हमले में चार लोग घायल हो गए थे.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने भी कहा कि यह हमला इस बात को रेखांकित करता है कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा और जन सुरक्षा को मजबूत करने वाले आव्रजन सुधारों पर राष्ट्रपति के साथ मिलकर काम करे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement