अमेरिका में पहली कोरोना वैक्सीन नर्स को दी गई, ट्रंप ने ट्वीट कर दी बधाई

वैक्सीन की पहली डोज न्यूयॉर्क की एक नर्स को दी गई है. कोरोना वैक्सीनेशन का यह कार्यक्रम लाइव टीवी पर भी दिखाया गया.

Advertisement
अमेरिका में एक नर्स को दी गई कोरोना की पहली वैक्सीन अमेरिका में एक नर्स को दी गई कोरोना की पहली वैक्सीन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:18 PM IST
  • अमेरिका में सोमवार से शुरू हुआ वैक्सीनेशन
  • एक नर्स को दिया गया कोरोना वैक्सीन
  • लाइव टीवी पर दिखाया गया वैक्सीनेशन

अमेरिका में सोमवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है. वैक्सीन की पहली डोज न्यूयॉर्क की एक नर्स सैंड्रा लिंडसे को दी गई है. कोरोना वैक्सीनेशन का यह कार्यक्रम लाइव टीवी पर भी दिखाया गया. कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद नर्स ने कहा, 'मैं आज काफी आशावान और राहत महसूस कर रही हूं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि अमेरिका में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है. 

Advertisement

ट्रंप ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मुबारक हो अमेरिका. पहली वैक्सीन की डोज दे दी गई है. मुबारक पूरी दुनिया को.' 

बुधवार को कोरोना वायरस से रिकार्ड 3263 लोगों की मौत के बाद अमेरिकी प्रशासन हरकत में आई और फाइजर और बायोएनटेक के कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को हरी झंडी मिली. अमेरिका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की टीकाकरण से जुड़ी समिति ने शनिवार को 16 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को टीका देने के समर्थन में मतदान किया.

अमेरिका की दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने बहुप्रतिक्षित कोविड-19 के टीकों की पहली खेप मिशिगन गोदाम से रवाना कर दी है. अमेरिका में इस टीके को हाल में मंजूरी दी गई है और कोविड-19 के टीके लगाए जाने के साथ ही अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई. 

Advertisement

मिशिगन स्थित फाइजर की निर्माण इकाई से कोविड-19 टीकों की पहली खेप को ट्रकों में भरकर रवाना किया गया. ये खेप पहले से तय 636 स्थानों पर पहुंचाई जाएगी. अमेरिका खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने इस टीके के आपात इस्तेमाल की शुक्रवार को मंजूरी दे दी थी. 

देखें: आजतक LIVE TV

अमेरिका में कोविड-19 का यह टीका ऐसे समय में उपलब्ध हुआ है, जब संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या सर्वाधिक है. अभी सर्दी की छुट्टियां होनी हैं और ऐसे में विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि बड़ी आबादी को टीका लगने से पहले तक स्थिति खराब ही बनी रहने की आशंका है. 

अमेरिका कोरोना वायरस से प्रभावित होने वाले दुनिया के शीर्ष देशों में से एक है. कोरोना जैसी महामारी की चपेट में आने से वहां लाखों लोगों की मौत हो चुकी है. अब अमेरिकी सरकार लोगों को इससे बचाने के लिए बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन की शुरुआत की है. 

वैक्सीन के वितरण योजना से जुड़े दो अधिकारियों ने कहा कि व्हाइट हाउस के कर्मचारी जो राष्ट्रपति ट्रंप के साथ काम करते हैं, उन्हें बताया गया है कि उन्हें जल्द ही कोरोना वायरस वैक्सीन के इंजेक्शन दिए जाएंगे. वो भी ऐसे समय में जब वैक्सीन की पहली खुराक केवल उच्च जोखिम वाले स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के बीच वितरित करने की योजना है.

Advertisement

राष्ट्रपति आवास में काम करने वाले एक अधिकारी ने बताया कि वेस्ट विंग के अंदर वैक्सीन वितरित करने का लक्ष्य सरकारी अधिकारियों को ट्रंप प्रशासन के अंतिम हफ्तों में बीमार पड़ने से रोकना है. उम्मीद है कि अंततः व्हाइट हाउस में काम करने वाले सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा जिसकी शुरुआत सबसे वरिष्ठ लोगों से होगी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »