रूस-यूक्रेन युद्ध में बेसहारा हुआ मासूम, रोते-बिलखते पार किया बॉर्डर, वीडियो देख नहीं थमेंगे आंसू

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. इस युद्ध ने बच्चों और महिलाओं को तोड़कर रख दिया है. वो समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिरकार किस ओर जाया जाए, ताकि सुरक्षित रह सकें.

Advertisement
हाथों में बैग लिए हुए पोलैंड पहुंचे इस बच्चे के चेहरे पर एक डर देखा जा सकता है. हाथों में बैग लिए हुए पोलैंड पहुंचे इस बच्चे के चेहरे पर एक डर देखा जा सकता है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST
  • रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 14वां दिन है
  • युद्ध के कारण 20 लाख लोग यूक्रेन से पलायन कर चुके हैं

रूस और यूक्रेन (Ukraine Russia War) के बीच युद्ध को दो सप्ताह का समय हो चुका है. रूस की गोलाबारी के बाद पूरे यूक्रेन से तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. चारों तरफ निराशा और टूटती उम्मीदों की वजह से एक अजीब सा सन्नाटा पसरा हुआ है. यूक्रेन में रहने वाले लोग वहां से निकलकर आसपास के देशों में शरण लेने को मजबूर हैं.

Advertisement

इनमें महिलाओं और बच्चों की हालत सबसे ज्यादा बुरी है. महिलाओं और बच्चों की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो मन को झकझोंर कर रख देने वाली हैं कि कैसे उन मासूमों को अपने घरों को छोड़कर जाना पड़ रहा है. स्कूल, दोस्त, परिवार सब बिखर रहे हैं.

इसी बीच यूक्रेन बॉर्डर से ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसको देखने के बाद किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी. जंग के बीच एक बच्चा यूक्रेन से पोलैंड बॉर्डर पर रोते हुए देखा गया. वहां किसी शख्स ने इसका वीडियो कैप्चर कर शेयर कर दिया. वीडियो में बच्चा अकेला पैदल चलते हुए नजर आ रहा है और बिलख-बिलखकर रो रहा है.

देखिए VIDEO...

बॉर्डर पर बच्चे का यूं बिलख कर रोते हुए अकेले चलना यूक्रेन के हालत को बयां करने के लिए काफी है. महज 22 सेकेंड के इस वीडियो में बच्चे के चेहरे पर बेबसी और परिवार को छोड़ने का दर्द साफ देखा जा सकता है. 

Advertisement

किसी की स्माइल ने भी जीता लोगों का दिल

इससे पहले भी यूक्रेन के एक बच्चे की तस्वीर सामने आई थी. हाल ही में 11 साल के एक बच्चे ने यूक्रेन के जपोरिजिया शहर से स्लोवाकिया देश की करीब 1000 किलामीटर की यात्रा अकेले तय की थी.

यूक्रेन से अब तक कई बच्चे अकेले कई देशों में पहुंचे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे के घर में कोई रिश्तेदार बीमार था, जिसकी देखभाल के लिए उसकी मां को जपोरिजिया में रुकना पड़ा. इस बीच वहां बमबारी तेज हो गई. ऐसे में, उन्होंने बच्चे को अकेले ही देश के बाहर भेज दिया ताकि वो सुरक्षित रह सके.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »