'उन्हें बमबारी और अंधेरे के बीच नहीं रहना पड़ा', इटली के पूर्व PM बर्लुस्कोनी पर जेलेंस्की का पलटवार

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने हाल ही में कहा था कि वह यूक्रेन में रूस के साथ युद्ध के लिए ज़ेलेंस्की को दोषी मानते हैं और उनसे मिलना नहीं चाहेंगे. रूढ़िवादी फोर्ज़ा इटालिया पार्टी के नेता बर्लुस्कोनी, जो मेलोनी के सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पुराने मित्र हैंय

Advertisement
जेलेंस्की ने बर्लुस्कोनी पर किया पलटवार जेलेंस्की ने बर्लुस्कोनी पर किया पलटवार

aajtak.in

  • कीव,
  • 22 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 5:42 AM IST

यूक्रेन के लिए सैन्य समर्थन जारी रखने का वादा करने के कुछ ही घंटों बाद इटालियन प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी मंगलवार को यूक्रेन पहुंचीं. यहां उन्होंने कीव के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की. यहां दोनों की संयुक्त न्यूज कांफ्रेंस के दौरान एक अजीब वाक्या भी हुआ. कारण, कार्यक्रम के दौरान ही अचानक बत्ती गुल हो गई. जिसके चलते कांफ्रेंस को कुछ देर के लिए बाधित करना पड़ा. वहीं जैसे ही बिजली आई तो मेलोनी हंसती नजर आईं.

Advertisement

मेलोनी पोलैंड से ट्रेन के माध्यम से कीव पहुंचीं और राजधानी में ज़ेलेंस्की से मिलने से पहले कीव के बाहरी इलाके बुचा और इरपिन के युद्धग्रस्त शहरों का दौरा किया. इसके बाद दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों के तमाम सवालों के जवाब दिए. यहां 
यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने सिल्वियो बर्लुस्कोनी की आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि इटली के पूर्व प्रधानमंत्री को रूसी हवाई हमलों के कारण हर रोज बमबारी और अंधेरे के बीच नहीं रहना पड़ा है.

दरअसल, इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने हाल ही में कहा था कि वह यूक्रेन में रूस के साथ युद्ध के लिए ज़ेलेंस्की को दोषी मानते हैं और उनसे मिलना नहीं चाहेंगे. रूढ़िवादी फोर्ज़ा इटालिया पार्टी के नेता बर्लुस्कोनी, जो मेलोनी के सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पुराने मित्र हैंय

Advertisement

कांफ्रेंस के दौरान इटालियन पीएम ने कहा कि यूक्रेन को सैन्य विमानों की आपूर्ति पर विचार नहीं किया जा रहा है. यूक्रेन की किसी भी संभावित हार से रूस को अन्य यूरोपीय राज्यों के खिलाफ कार्रवाई करने का जोखिम होगा और कीव के लिए इटली ने सैन्य समर्थन जारी रखने का वादा किया है. इटली का लक्ष्य है कि अप्रैल में यूक्रेन के पुनर्निर्माण पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »