आगे-आगे जहाज, पीछे सफेद निशान... ओमान के समंदर में तेल रिसाव से हड़कंप

संयुक्त अरब अमीरात की सरकारी तेल कंपनी ADNOC के एक टैंकर से समंदर में फ्यूल लीक हुआ है. यह लीकेज ईरान के ड्रोन हमले की वजह से हुई. दो ईरानी ड्रोन्स ने जहाज पर हमला किया था.

Advertisement
यूएई के जहाज से तेल रिसाव हुआ है (Photo: AI Generated) यूएई के जहाज से तेल रिसाव हुआ है (Photo: AI Generated)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:55 PM IST

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सरकारी तेल कंपनी अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) की एक यूनिट ने बुधवार को कहा कि पिछले हफ्ते ईरानी ड्रोन हमले का शिकार हुए उसके एक टैंकर से बंकर फ्यूल लीक हुआ है. यह लीकेज ओमान के तट के पास हुई है और तेल कंपनी का कहना है कि इसकी मात्रा कम है. ईरान जंग के बीच इस तरह की घटनाएं समंदर के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर डाल रही हैं.

Advertisement

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ हमले शुरू किए थे जिसके जवाब में इस्लामिक देश ने वैश्विक तेल और गैस सप्लाई के लिए अहम समुद्री रास्ते होर्मुज स्ट्रेट को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है. इसके बाद से होर्मुज स्ट्रेट पार करना जहाजों के लिए बेहद रिस्की हो गया है. होर्मुज बंद होने से खाड़ी क्षेत्र में सैकड़ों जहाज अब भी फंसे हुए हैं.

ADNOC लॉजिस्टिक्स एंड सर्विसेज (ADNOCLS.AD) ने बताया कि जिस जहाज से तेल लीक हुआ है उसका नाम एम.वी. बाराकाह है. कंपनी ने कहा कि वो जहाज की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संबंधित अधिकारियों तथा विशेषज्ञ राहत टीमों के साथ मिलकर काम कर रही है.

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, 'ADNOC लॉजिस्टिक्स एंड सर्विसेज के जहाज बाराकाह पर 4 मई को दो ईरानी ड्रोन से हमला हुआ. इसके बाद जहाज अब भी ओमान के तट के पास लंगर डाले खड़ा है. इस घटना के कारण दुर्भाग्यवश थोड़ी मात्रा में बंकर फ्यूल समुद्र में फैल गया.'

Advertisement
सैटेलाइट तस्वीर में जहाज के पीछे सफेद निशान दिखा है (Photo:Copernicus Sentinel-2/Handout via Reuters)

 

हालांकि, प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि कितना ईंधन लीक हुआ है. जहाजों को चलाने के लिए जिस ईंधन का इस्तेमाल होता है उसे बंकर फ्यूल कहा जाता है. यह बेहद मोटा और भारी तेल होता है जिसकी थोड़ी मात्रा भी समंदर को काफी नुकसान पहुंचा सकती है.

हमले के समय ADNOC लॉजिस्टिक्स एंड सर्विसेज ने कहा था कि जहाज के किसी भी क्रू मेंबर को चोट नहीं आई थी और टैंकर कोई कार्गो नहीं ले जा रहा था.

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा तेल रिसाव

7 और 9 मई को कॉपरनिकस के सेंटिनेल सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में ओमान के मुसंदम प्रायद्वीप के पास बाराकाह नाम के जहाज के पीछे सफेद निशान दिखाई दिया. इसकी पहचान टैंकरट्रैकर्स ने की थी. 

जलवायु और कमोडिटी मामलों पर काम करने वाली कंसल्टेंसी डेटा डेस्क के सह-संस्थापक लुईस गोडार्ड ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, 'यह सफेद निशान निश्चित रूप से तेल जैसा लग रहा है और साफ तौर पर टैंकर से निकलता दिख रहा है.' हाल की तस्वीरों में हालांकि तेल का फैलाव दिखाई नहीं दिया. 

इसी बीच पिछले हफ्ते सैटेलाइट तस्वीरों में ईरान के प्रमुख तेल केंद्र खार्ग द्वीप के पास समुद्र में कई वर्ग किलोमीटर तक फैला संदिग्ध तेल रिसाव भी देखा गया था. ईरान के शीर्ष पर्यावरण अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि शायद किसी टैंकर ने गंदा पानी छोड़ा है न कि तेल ठिकानों से कोई रिसाव हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement