'दफन यूरेनियम खोद निकालेंगे...', सीजफायर के बाद बोले ट्रंप, ईरान को हथियार देने वाले देशों को दिया झटका

ईरान के मुद्दे पर अमेरिका दबाव और बातचीत दोनों रास्तों पर साथ-साथ आगे बढ़ रहा है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सख्त रुख अपनाते हुए यूरेनियम एनरिचमेंट पूरी तरह बंद करने की बात कही है. साथ ही चेतावनी दी कि जो देश ईरान को हथियार देगा, उस पर 50% टैरिफ लगाया जाएगा.

Advertisement
ट्रंप के मुताबिक, अब ईरान में किसी भी तरह का यूरेनियम एनरिचमेंट नहीं होगा. (File Reuters) ट्रंप के मुताबिक, अब ईरान में किसी भी तरह का यूरेनियम एनरिचमेंट नहीं होगा. (File Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:23 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका ईरान में यूरेनियम एनरिचमेंट पूरी तरह बंद कराने की दिशा में काम करेगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिए कि टैरिफ और आर्थिक प्रतिबंधों में राहत को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है. हालांकि ट्रंप ने उन देशों को भी झटका दिया है, जो अमेरिका को हथियार देंगे.

Advertisement

बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने कहा कि हाल ही में हुए संघर्ष के बाद जो सीजफायर हुआ, वह एक बेहद अच्छा बदलाव साबित हुआ है. उन्होंने दावा किया कि अब अमेरिका और ईरान मिलकर आगे की दिशा में काम करेंगे और एक बड़े समझौते के कई अहम बिंदुओं पर सहमति भी बन चुकी है.

ट्रंप के मुताबिक, प्रस्तावित समझौते के तहत ईरान में किसी भी तरह का यूरेनियम एनरिचमेंट नहीं होगा. उन्होंने कहा, 'कोई भी एनरिचमेंट नहीं होगा और अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर गहराई में दफन यूरेनियम अवशेषों को खोदकर निकालेगा और खत्म करेगा.'

उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के परमाणु ठिकाने अभी भी सैटेलाइट की कड़ी निगरानी में हैं और हमले के बाद से वहां कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है. इससे साफ संकेत मिलता है कि अमेरिका इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है.

Advertisement

टैरिफ और प्रतिबंधों पर बातचीत

ट्रंप ने कहा कि आने वाले समय में आर्थिक मुद्दे इस बातचीत का अहम हिस्सा होंगे. उन्होंने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच टैरिफ में कमी और प्रतिबंधों में राहत को लेकर चर्चा जारी है. उन्होंने कहा, 'हम टैरिफ और प्रतिबंधों में राहत पर बात कर रहे हैं और आगे भी करेंगे.'

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि प्रस्तावित समझौते के 15 बिंदुओं में क्या-क्या शामिल है, लेकिन इतना जरूर कहा कि उनमें से कई पर पहले ही सहमति बन चुकी है. लेकिन इसी के साथ ट्रंप ने एक बड़ी चेतावनी भी दे दी. एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, 'जो भी देश ईरान को सैन्य हथियार सप्लाई करेगा, उस पर अमेरिका 50% टैरिफ लगाएगा. इसमें कोई छूट या रियायत नहीं मिलेगी.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement