चीनः भ्रष्टाचार के आरोप में एक साल में तीन लाख अधिकारी को सजा

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से पिछले साल भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम में करीब तीन लाख चीनी अधिकारियों को दंडित किया गया.

Advertisement
अधिकारियों को गंभीर अनुशासनात्मक सजा दी गई अधिकारियों को गंभीर अनुशासनात्मक सजा दी गई

केशव कुमार / BHASHA

  • बीजिंग,
  • 06 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 8:34 PM IST

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से पिछले साल भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम में करीब तीन लाख चीनी अधिकारियों को दंडित किया गया. इनमें से दो लाख अधिकारियों को हल्का अनुशासनात्मक दंड दिया गया और अन्य पदों पर तबादला कर दिया गया.

सजा में तबादले और पद घटाए गए
इनमें से 82 हजार अधिकारियों को सजा दी गई और उनको निचले पदों पर भेज दिया गया. केंद्र की ओर से नियुक्त और प्रशासित दस अधिकारियों को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (चाइना) की आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण गंभीर अनुशासनात्मक दंड दिया गया.

Advertisement

सीपीसी केंद्रीय आयोग ने उठाए सख्त कदम
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक अनुशासन जांच के लिए सीपीसी केंद्रीय आयोग ने उन सबको पदावनत कर दिया. जैसे, लियू जियू को कांफ्रेंस के जियांगक्सी प्रांतीय कमेटी के उपाध्यक्ष पद से हटाकर शुरुआती लोकसेवक बना दिया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »