स्पेन में प्रवासियों का सैलाब! सेउटा बॉर्डर पर सुरक्षा घेरा तोड़ घुसे 3 हजार लोग, VIDEO

स्पेन के सेउटा में हजारों प्रवासी सुरक्षा बलों को चकमा देकर घुस आए हैं. प्रवासियों ने समुद्र और सीमा सुरक्षा बाड़ को तोड़कर प्रवेश किया. हालाक पर काबू पाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने इमरजेंसी की मांग की है. वहीं, स्पेन के गृह मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि सभी घुसपैठियों को वापस भेजा जाएगा.

Advertisement
प्रवासियों का स्पेन में घुसते वीडियो सामने आया है. (Photo- X) प्रवासियों का स्पेन में घुसते वीडियो सामने आया है. (Photo- X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:17 AM IST

स्पेन के 'सेउटा' की सीमा पर गुरुवार को अजीब संकट खड़ा हो गया. हजारों की संख्या में प्रवासी सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों को चकमा देकर और उन्हें धकेलते हुए सेउटा में दाखिल हो गए. साल 2021 के बाद इस स्पेन में ये अब तक का सबसे बड़ा प्रवासी संकट माना जा रहा है. 

स्पेनिश अधिकारियों ने कोई संख्या जारी नहीं की है, लेकिन स्पेन के सरकारी ब्रॉडकास्टर TVE के अनुमान के मुताबिक, महज कुछ ही घंटों में 2,000 से 3,000 प्रवासी सेउटा की सीमा में दाखिल हो चुके हैं.

Advertisement

कई प्रवासियों ने समुद्र के रास्ते तैरकर सीमा पार की, जबकि कई मोरक्को और स्पेन को अलग करने वाली सीमा की सुरक्षा बाड़ को तोड़कर अंदर घुस आए. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस घुसपैठ ने स्थानीय पुलिस को बेबस कर दिया और अफ्रीका के साथ यूरोपीय संघ की एकमात्र भूमि सीमा पर सुरक्षा चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रवासियों को लाइफ जैकेट और काम चलाऊ ट्यूबों के सहारे समुद्र के जरिए ताराजल बांध के आसपास तैरते हुए देखा जा सकता है. 

वहीं, कुछ लोगों ने सीमा का दरवाजा जबरन खोल दिया और दौड़कर सेउटा में प्रवेश किया. सीमा पार करते समय कुछ प्रवासियों को 'लॉन्ग लिव स्पेन' के नारे लगाते भी सुना गया.

सेउटा सरकार ने मांगी आपातकाल की घोषणा

हालात को बिगड़ता देख सेउटा के क्षेत्रीय प्रमुख जुआन जेसुस विवाश ने केंद्र सरकार से इमरजेंसी का ऐलान करने की मांग की. उन्होंने कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए सेना तैनात करने और मोरक्को से लगी सीमा को अस्थायी रूप से बंद करने की मांग की है.

Advertisement

इस संकट पर स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, 'हम जरूरी संसाधनों को जुटा रहे हैं, मोरक्को और अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कदम उठा रहे हैं.'

यह भी पढ़ें: FIFA फाइनल में ट्रंप की किरकिरी! स्पेन के जश्न में रुकावट बने, FIFA चीफ ने हाथ पकड़कर किया किनारे

स्पेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि अवैध रूप से घुसे लोगों को तुरंत वापस भेजा जाएगा. मंत्रालय ने इस घुसपैठ के लिए मानव तस्करी नेटवर्क को जिम्मेदार ठहराया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »