राजशाही पर दो ट्वीट... और थाईलैंड की महिला सांसद को हो गई 6 साल की सजा

थाईलैंड की अदालत ने एक महिला सांसद को 6 साल की सजा सुनाई है. महिला सांसद ने राजशाही के खिलाफ दो ट्वीट को रिट्वीट किया था. इसके बाद उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई.

Advertisement
थाईलैंड की महिला सांसद थाईलैंड की महिला सांसद

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

थाईलैंड की एक अदालत ने शाही परिवार के अपमान के आरोप में मूव फॉरवर्ड पार्टी की एक महिला सांसद छह साल की सजा सुनाई है. अदालत ने महिला सांसद  को राजा की आलोचना और दुर्भावना फैलाने का दोषी ठहराया था. हालांकि कोर्ट ने बाद में उन्हें 14,000 पाउंड के बॉन्ड पर रिहा करते हुए आगे से इस तरह के अपराध में शामिल न होने की चेतावनी दी.

Advertisement

महिला सांसद ने की थी कानून की आलोचना

जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय सांसद रुक्चानोक श्रीनोर्क ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दो ट्वीट को रिट्वीट किया था. इसी मामले में उन्हें अदालत ने दोषी ठहराया है.

यह भी पढ़ें: 'अगर स्कूल बंद हुआ तो...', फ्रांस के सबसे बड़े मुस्लिम स्कूल की फंडिंग रोकी गई तो भड़के मुसलमान

इस साल थाईलैंड में मई में हुए आम चुनाव में आईईएस का प्रतिनिधित्व करने वाली मूव फॉरवर्ड पार्टी शानदार जीत दर्ज की थी. हालांकि सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बाद भी ये पार्टी सरकार नहीं बना सकी, क्योंकि नवनिर्वाचित सीनेट ने चुनाव कैंपेन के वक्त देश के सबसे कठोर कानून लसे-मजेस्टे में बदलाव की अपील की थी और इस कानून के इस्तेमाल की आलोचना की थी.

आवाज दबाने के लिए कानून का इस्तेमाल!

वहीं, साल 2020 में भी इस कानून को लेकर देश भर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे. तब कई मानवाधिकार कार्यकर्ता के ग्रुप ने मीडिया को बताया कि 2020 में इन कानूनों के तहत लगभग 260 लोगों को आरोपी बनाया गया था और प्रदर्शन में शामिल हुए 2000 लोगों पर कई कानूनों के तहत मुकदमा चलाया गया था. कानून की आलोचना कर रहे लोगों का कहना है कि इस कानून का इस्तेमाल आवाज को दबाने के लिए किया जाता है.

Advertisement

क्या है कानून?
इस कानून को थाईलैंड में 112 कानून के नाम से जाना जाता है। कानून के अनुसार, दोषी को अधिकतम 15 साल की सजा हो सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »