सुषमा को याद कर इवांका ट्रंप बोलीं- महिलाओं की चैंपियन को हमने खो दिया

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और उनकी वरिष्ठ सलाहकार इवांका ट्रंप ने शोक जताया है. इवांका ने कहा, 'भारत ने एक समर्पित और लोकसेवक नेता को खो दिया है. सुषमा स्वराज भारत और दुनिया भर में महिलाओं के लिए एक चैंपियन थीं. उनसे परिचित होना एक सम्मान की बात थी.'

Advertisement
इवांका ट्रंप ने सुषमा स्वराज के साथ शेयर की फोटो (Twitter) इवांका ट्रंप ने सुषमा स्वराज के साथ शेयर की फोटो (Twitter)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 8:49 AM IST

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और उनकी वरिष्ठ सलाहकार इवांका ट्रंप ने शोक जताया है. इवांका ने कहा, 'भारत ने एक समर्पित और लोकसेवक नेता को खो दिया है. सुषमा स्वराज भारत और दुनिया भर में महिलाओं के लिए एक चैंपियन थीं. उनसे परिचित होना एक सम्मान की बात थी.'

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. सुषमा स्वराज को बुधवार को अंतिम विदाई दी गई और उन्हें दुनिया भर के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी.

Advertisement

सुषमा स्वराज के निधन पर अमेरिका के विदेश मंत्री ने भी दुख व्यक्त किया है. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने ट्वीट किया, 'अपनी मित्र और भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर से दुखी हूं. उनके परिवार और भारत की जनता के प्रति मेरी संवेदना है.'

इसके अवाला नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भागीदार थीं. उन्हें देश और विदेश दोनों जगहों पर भारतीय लोगों की एक अच्छी प्रतिनिधि के रूप में सम्मान मिला. विदेश मंत्री के रूप में वह अमेरिका-भारत द्विपक्षीय संबंध को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भागीदार रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »