श्रीलंका ने जारी की हमले में शामिल संदिग्धों की तस्वीर, 3 महिलाएं भी शामिल

ईस्टर के मौके पर हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में पुलिस ने छह संदिग्धों की तस्वीर जारी की है. इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. बता दें कि रविवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो समेत कई जगह पर हुए हमले में 253 लोगों की मौत हो गई थी.

Advertisement
श्रीलंका हमले में संदिग्धों की तस्वीर जारी श्रीलंका हमले में संदिग्धों की तस्वीर जारी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में पुलिस ने छह संदिग्धों की तस्वीर जारी की है. इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. बता दें कि रविवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो समेत कई जगह पर हुए हमले में 253 लोगों की मौत हो गई थी.

पुलिस ने तलाशी अभियान तेज करते हुए 16 और लोगों को गिरफ्तार की है, जिसके बाद हिरासत में लिए गए आरोपियों की संख्या 76 हो गई है. माना जा रहा है कि हमले को अंजाम देने वाले 9 आत्मघाती हमलावर स्थानीय आतंकवादी समूह नेशनल तौहीद जमात (NTJ) के सदस्य थे. रविवार को ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में तीन चर्चों और होटलों पर सिलसिलेवार धमाके को अंजाम दिया गया. पुलिस ने गुरुवार को संदिग्धों के नाम और फोटो जारी कर उनके बारे में जनता से जानकारी मांगी है.

Advertisement

गिरफ्तार किए गए लोगों में कइयों के NTJ से जुड़े होने का शक है. बम धमाकों के पीछे इसी आतंकी समूह का हाथ होने की बात कही जा रही है. हालांकि, आईएसआईएस ने हमलों की जिम्मेदारी ली है.

पुलिस के तलाशी अभियान में मदद करने के लिए हजारों सैनिकों को तैनात किया है. देश भर में 5,000 से अधिक सैन्यकर्मियों को तैनात किया गया है. सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर सुमित अटापट्टू  ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान, कोई बड़ी घटना नहीं हुई है. हमने 6,300 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है. इसमें एयरफोर्स के 1,000 और नौसेना के 600 लोग शामिल हैं. कोलंबो से 40 किलोमीटर दूर पुगोडा में मजिस्ट्रेट की अदालत के पीछे एक मामूली विस्फोट हुआ. पुलिस ने कहा कि विस्फोट एक कचरे के ढेर में हुआ था और इसमें कोई घायल नहीं हुआ है.

Advertisement

रक्षा सचिव ने दिया इस्तीफा

आतंकी हमले के बाद रक्षा सचिव हेमसिरी फर्नांडो ने इस्तीफा दे दिया है. ईस्टर बम विस्फोटों के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने रक्षा सचिव हेमसिरी फर्नांडो का इस्तीफा मांगा था, जिसके बाद गुरुवार को उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »