उत्तर कोरिया पर ट्रंप से बात करेंगे जापान के पीएम, जाएंगे अमेरिका

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि वे उत्तर कोरिया और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वह फ्लोरिडा में राष्ट्रपति के मार-ए-लागो क्लब में ट्रंप के साथ दो दिवसीय वार्ता करेंगे.

Advertisement
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

राहुल विश्वकर्मा

  • टोक्यो,
  • 02 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 7:51 PM IST

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 17 से 20 अप्रैल तक अमेरिका का दौरा करने की अपनी योजना की घोषणा की है, जहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उत्तर कोरिया पर चर्चा करेंगे. दोनों के बीच यह मुलाकात उत्तर कोरिया, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले संभावित शिखर सम्मलेन से पहले होगी.

आबे ने सोमवार को कहा, 'उत्तर कोरिया और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वह फ्लोरिडा में राष्ट्रपति के मार-ए-लागो क्लब में ट्रंप के साथ दो दिवसीय वार्ता करेंगे.

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति इस साल मई के अंत तक उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात कर सकते हैं.

आबे ने कहा कि वह ट्रंप को कम दूरी की मिसाइलों और जापान को से होने वाले अन्य सुरक्षा खतरों की याद दिलाना चाहते हैं और उत्तर कोरिया द्वारा अगवा किए गए जापानियों के मामले पर अमेरिका से मदद मांगेंगे.

आबे ने पिछली बार फरवरी 2017 में ट्रंप के रिजॉर्ट का दौरा किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement