Ukraine Crisis: 'अलगाववादी इलाके को स्वतंत्र देश की मान्यता अखंडता का उल्लंघन', रूस पर भड़के UN महासचिव

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रूस और यूक्रेन के बीच बने हालात पर चिंता जताई है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आह्वान किया है कि यूक्रेन को युद्ध से बचाने के लिए आगे आएं.

Advertisement
एंटोनियो गुटेरेस (फाइल फोटोः पीटीआई) एंटोनियो गुटेरेस (फाइल फोटोः पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:51 AM IST
  • कहा- रूस का कदम यूएन चार्टर का उल्लंघन
  • तत्काल हो संघर्ष विराम का ऐलान- गुटेरेस

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जैसे हालात ने संयुक्त राष्ट्र संघ की चिंता भी बढ़ा दी है. संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस मसले को लेकर सुरक्षा परिषद की आपात बैठक भी बुलाई थी. अब संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हालात पर चिंता जताते हुए कहा है कि दुनिया शांति और सुरक्षा को लेकर हाल के वर्षों के सबसे बड़े संकट से गुजर रही है.

Advertisement

उन्होंने रूस की ओर से यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्र को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने के फैसले को उस इलाके की अखंडता का उल्लंघन बताया है. एंटोनियो गुटेरेस ने रूस को शांति व्यवस्था की अवधारणा को विकृत करने का दोषी करार दिया. उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमें शांति सैनिकों की उपलब्धियों पर गर्व है.

ये भी पढ़ें- Ukraine में फंसे 242 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा Air India का विमान

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि जब किसी देश के सैनिक दूसरे देश में उसकी सहमति के बिना प्रवेश करते हैं तो वे शांतिदूत नहीं हैं जैसा रूस ने किया है. उन्होंने रूस के इस कदम को संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का उल्लंघन बताते हुए कहा कि रूस को इसका पूरी तरह से पालन करना चाहिए. रूस का ये कदम पूर्वी यूक्रेन में शांति बहाल करने के लिए हुए मिंस्क समझौते के लिए भी झटका है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- रूस पर ब्रिटेन का एक्शन- 5 बैंक और 3 नागरिकों पर पाबंदी लगाई

एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि तत्काल संघर्ष विराम घोषित कर संयम बरतते हुए ऐसे कदम और बयान रोके जाने चाहिए जिनसे स्थिति खतरनाक होती जाए. उन्होंने यूक्रेन के नागरिकों को युद्ध के संकट से बचाने के लिए आगे आने का भी आह्वान किया. गौरतलब है कि रूस ने विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी यूक्रेन के दो इलाकों को स्वतंत्र देश की मान्यता दे दी है.

रूस ने विद्रोहियों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर कर ये भी कहा था कि वहां शांति सेना के रूप में सेना भेजी जा सकती है. रूस की संसद ने भी देश के बाहर सेना के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. रूस के इस कदम के बाद अमेरिका और ब्रिटेन ने कई नए प्रतिबंध लगा दिए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी कहा था कि अब भी युद्ध टालने के लिए प्रयास कर रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »