अमेरिका में 'RSS फ्रेंड्स' का रजिस्ट्रेशन, फॉरेन एजेंट के रूप में दर्ज कराया नाम

'आरएसएस फ्रेंड्स' ने फॉरेन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन एक्ट (एफएआरए) के तहत यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस में अपना रजिस्ट्रेशन कराया. समूह ने आरएसएस को भारत स्थित एक वॉलिंटियर और सोशल कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन के रूप में डिस्क्राइब किया है.

Advertisement
आरएसएस फ्रेंड्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में राजेंद्र सोनरीकर, जयंत पंत और देवानंद गड्डम शामिल हैं. (File Photo: PTI) आरएसएस फ्रेंड्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में राजेंद्र सोनरीकर, जयंत पंत और देवानंद गड्डम शामिल हैं. (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:15 AM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शुभचिंतकों के एक समूह ने अमेरिका में संगठन की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के पास एक फॉरेन एजेंट के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया है. रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट में जॉर्जिया का एड्रेस देने वाले 'आरएसएस फ्रेंड्स' ने नई दिल्ली के केशवकुंज स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अपना 'फॉरेन प्रिंसिपल' लिस्ट किया है.

'आरएसएस फ्रेंड्स' ने 27 अगस्त को फॉरेन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन एक्ट (एफएआरए) के तहत डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस में अपना रजिस्ट्रेशन कराया.

Advertisement

समूह ने कहा कि आरएसएस फ्रेंड्स का आरएसएस के साथ स्पेसिफाइड डिलीवरेबल्स, कॉम्पेनसेशन या डिटेल्ड ऑपरेशनल इंस्ट्रक्शंस वाला कोई लिखित एम्प्लॉयमेंट, कंसल्टिंग, लॉबिंग, पब्लिक-रिलेशंस या एजेंसी एग्रीमेंट नहीं है.

समूह ने साफ किया कि लिखित कॉन्ट्रैक्ट की कमी को यह नहीं माना जाना चाहिए कि कोई रिलेशनशिप, रिक्वेस्ट, समझ, को-ऑर्डिनेशन, ऑथराइजेशन, डायरेक्शन या अन्य रिलेवेंट फैक्चुअल कनेक्शन मौजूद नहीं है. आरएसएस फ्रेंड्स अपनी एक्टिविटीज से जुड़े वास्तविक तथ्यों का खुलासा करेगा.

यह भी पढ़ें: 'RSS को परेशान कर रही है सरकार', कर्नाटक में पथ संचलन की अनुमति पर बवाल

समूह के मुताबिक, उसकी प्रस्तावित एक्टिविटीज मुख्य रूप से इंफॉर्मेशनल, एजुकेशनल, पब्लिक-रिलेशंस और कम्युनिटी एंगेजमेंट एक्टिविटीज हैं. 

समूह ने यह भी बताया कि अपने गवर्निंग डॉक्यूमेंट्स और लागू कानून के मुताबिक यह आम जनता, जर्नलिस्ट्स, मीडिया ऑर्गेनाइजेशंस, रिसर्चर्स, एकेडमिक और पॉलिसी इंस्टीट्यूशंस, कम्युनिटी लीडर्स, सिविल-सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशंस और जरूरत पड़ने पर गवर्नमेंट एजेंसियों या ऑफिशियल्स के साथ कम्युनिकेट कर सकता है.

Advertisement

समूह ने आरएसएस को भारत स्थित एक वॉलिंटियर और सोशल कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन के रूप में डिस्क्राइब किया है. 

उसने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) व्यक्तियों/वॉलिंटरी एसोसिएशन का एक अनइनकॉर्पोरेटेड भारत-आधारित बॉडी है. समूह ने कहा, आरएसएस फ्रेंड्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में राजेंद्र सोनरीकर, जयंत पंत और देवानंद गड्डम शामिल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »