देवता, आइडिया ऑफ शिव और बुद्ध... जानिए राहुल गांधी ने किन-किन मुद्दों पर टेक्सास में बोला

राहुल गांधी ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में छात्रों को संबोधित करते हुए देवता शब्द के अर्थ पर भी बात की. उन्होंने देवता शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि देवता आखिर कौन होता है? देवता ऐसा शख्स है, जिसकी अंदरूनी भावनाएं ठीक वैसी ही होती हैं, जैसी उसकी बाहरी अभिव्यक्ति. इसका सीधा सा मतलब है कि जो साफ दिल का शख्स है और पूरी तरह से पारदर्शी है. वह देवता है. 

Advertisement
राहुल गांधी राहुल गांधी

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 09 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस समय अमेरिका के तीन दिनों के दौरे पर हैं. इस दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में छात्रों और शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए राहुल ने बेरोजगारी और महंगाई से लेकर शिव और बुद्ध तक पर चर्चा की.

राहुल गांधी ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में छात्रों को संबोधित करते हुए देवता शब्द के अर्थ पर भी बात की. उन्होंने देवता शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि देवता आखिर कौन होता है? देवता ऐसा शख्स है, जिसकी अंदरूनी भावनाएं ठीक वैसी ही होती हैं, जैसी उसकी बाहरी अभिव्यक्ति. इसका सीधा सा मतलब है कि जो साफ दिल का शख्स है और पूरी तरह से पारदर्शी है. वह देवता है. 

Advertisement

देवता कौन है?

राहुल ने कहा कि अगर कोई शख्स मुझे वह सब बता देता है, जो वह सोचता है, उसे खुलेतौर पर जाहिर कर देता है तो वही देवता है.  वह असल मायने में देवता है.

राहुल ने कहा कि अगर हम हमारे ऐतिहासिक नायकों को देखें. आपको सब एक्सट्रीम नजर आएंगे. जैसे आप बुद्ध को देखें. वह एक्सट्रीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. आप भगवान राम और महात्मा गांधी को देख सकते हैं. दरअसल बेसिक आइडिया पहचान (Identity) के विनाश का है. खुद के अहं को खत्म करने और दूसरों को सुनने का है. 

राहुल ने कहा कि हमारी राजनीति के बारे में दिलचस्प बात यह है कि आप अपने विचारों को कैसे दबाते हैं? आप अपने डर, लालच या महत्वाकांक्षाओं को दबाकर दूसरों के डर और महत्वाकांक्षाओं पर कैसे फोकस करते है. 

यह भी पढ़ें: 'कम बोलें, घर में रहें... महिलाओं को लेकर RSS का यही है आइडिया', US में आजादी पर बोले राहुल गांधी

Advertisement

उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह भारतीय राजनीति है और यही भारतीय नेताओं को परिभाषित करता है. इसी तरह भारत के नेता अमेरिकी नेताओं से अलग है. अमेरिका नेता कहते हैं कि सुनो, हमें वहां जाना है. मैं आपको वहां ले चलूंगा. वहीं दूसरी तरफ भारत के नेता खुद को चुनौती देते हैं. यह एक अलग कॉन्सेप्ट है. कुछ तरीकों से भारत जोड़ो यात्रा मेरे लिए एक चैलेंज था. 4000 किलोमीटर की यात्रा. इससे अलग तरीके से सोचने को मिला, लोगों के साथ बेहतरीन रिश्ता बना.

शिव क्या है?

राहुल गांधी ने कहा कि आप शिव के विचार के बारे मे जानते हैं? जब वे कहते हैं कि शिव विनाशक हैं. वह किसका विनाश कर रहे हैं? खुद का. यही विचार है. वह अपने अहं, अपनी संरचना और अपनी मान्यताओं का विनाश कर रहे हैं. इस तरह भारतीय राजनीति का विचार आगे बढ़ना है.

यह भी पढ़ें: 'ग्लोबल प्रोडक्शन पर चीन का कब्जा, नहीं सुधरा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तो भारत में पैदा होगी भयंकर सामाजिक समस्या, टेक्सास यूनिवर्सिटी में रोजगार पर बोले राहुल

बता दें कि राहुल गांधी अमेरिका के तीन दिनों के दौरे पर हैं. उन्होंने अपनी अमेरिकी यात्रा के पहले दिन आठ सितंबर को डलास में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के छात्रों और शिक्षाविदों से बातचीत की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »