BLA ने ली पाकिस्तान के क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट की जिम्मेदारी, 'मजीद ब्रिगेड' के सुसाइड बॉम्बर ने किया हमला

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में सैन्य कर्मियों को ले जा रही शटल ट्रेन में हुए बड़े विस्फोट की जिम्मेदारी BLA ने ली है. संगठन ने हमलावर की पहचान बिलाल शाहवानी उर्फ साईं के रूप में की है. धमाके में कम से कम 24 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं.

Advertisement
वेटा में मिलिट्री शटल ट्रेन में धमाके से 24 लोगों की मौत से कांपा पाकिस्तान (Photo: Reuters) वेटा में मिलिट्री शटल ट्रेन में धमाके से 24 लोगों की मौत से कांपा पाकिस्तान (Photo: Reuters)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:01 PM IST

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रविवार को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ. एक सैन्य शटल ट्रेन को निशाना बनाया गया जिसमें 24 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए. प्रतिबंधित संगठन बलोच लिबरेशन आर्मी यानी BLA ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

यह ट्रेन क्वेटा कैंटोनमेंट से शहर के रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थी. चमन फाटक के पास इस ट्रेन पर जोरदार धमाका हुआ. चश्मदीदों ने बताया कि एक विस्फोटक से भरी मिनीवैन आकर ट्रेन से टकरा गई, जिसके बाद यह धमाका हुआ. 

Advertisement

इस धमाके की आवाज और ताकत इतनी ज्यादा थी कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और पास खड़ी गाड़ियों के शीशे भी चकनाचूर हो गए. रेलवे मंत्री हनीफ अब्बासी ने बताया कि धमाके से ट्रेन का इंजन और तीन डिब्बे बुरी तरह प्रभावित हुए.

ट्रेन में कौन-कौन था सवार?

BLA के बयान के मुताबिक इस ट्रेन में 165 सैनिक, 11 JCO यानी जूनियर कमीशंड ऑफिसर, 109 नए भर्ती हुए सैनिक और 37 परिवार के सदस्य सवार थे.

पाकिस्तान के रेलवे मंत्री ने यह भी माना कि ट्रेन में आम नागरिक यात्री भी मौजूद थे. एक बड़ी तादाद में ऐसे यात्री भी थे जो आने वाले बकरीद त्योहार पर घर जाने के लिए आगे की ट्रेनें पकड़ने का इंतजार कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: PAK: क्वेटा में ट्रेन को निशाना बनाकर सुसाइड अटैक, जोरदार धमाके में 24 लोगों की मौत

Advertisement

BLA ने किसे बताया हमलावर?

BLA ने बताया कि यह एक आत्मघाती हमला था और हमलावर का नाम बिलाल शाहवानी उर्फ सैन था. संगठन के मुताबिक 25 साल के बिलाल शाहवानी क्वेटा के सरियाब इलाके के रहने वाले थे.

बिलाल शाहवानी

उन्होंने 2020 में बलोच प्रतिरोध आंदोलन में हिस्सा लिया और 2022 में अपनी सैन्य काबिलियत और अनुशासन की वजह से BLA की आत्मघाती टुकड़ी मजीद ब्रिगेड का हिस्सा बन गए. BLA का दावा है कि वे दश्त, कोंबिला, क्वेटा और कलात में कई गुरिल्ला ऑपरेशन चला चुके थे और इससे पहले 'ऑपरेशन हीरोफ-1' और 'ऑपरेशन हीरोफ-2' में भी अहम भूमिका निभा चुके थे. 

BLA ने यह भी दावा किया कि इस हमले ने उनकी खुफिया शाखा 'जर्ब' की ताकत को साबित किया. संगठन ने कहा कि उनका सशस्त्र संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक बलूचिस्तान को 'पूरी आजादी' नहीं मिल जाती.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement