पुतिन ने फिर की PM मोदी की तारीफ, बोले- नए स्तर पर पहुंच गए हैं भारत और रूस के रिश्ते

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने ब्रिक्स देशों के राजदूतों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के साथ रूस का संबंध हाल ही में रणनीतिक विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी के नए स्तर पर पहुंच गया है. हमारे देश द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रारूपों में मिलकर काम करते हैं. G20 में, एससीओ और हाल ही में कजान में आयोजित हुआ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बातचीत से इन सभी बातों की पुष्टि हुई है.

Advertisement
पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन. (PTI Photo) पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन. (PTI Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:56 PM IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मित्र देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों की तारीफ करते हुए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि भारत के साथ रूस के संबंध हाल ही में राणनीतिक और विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी के एक नए स्तर पर पहुंच गए हैं.

पुतिन ने ब्रिक्स देशों के राजदूतों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के साथ रूस का संबंध हाल ही में रणनीतिक विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी के नए स्तर पर पहुंच गया है. हमारे देश द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रारूपों में मिलकर काम करते हैं. G20 में, एससीओ और हाल ही में कजान में आयोजित हुआ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बातचीत से इन सभी बातों की पुष्टि हुई है.

Advertisement

उन्होंने ब्रिक्स राजदूतों से कहा कि हम आपकी एक्टिविटी को सफल होते हुए देखने में उत्साहित हैं. उन्होंने जोर देकर ये भी कहा कि बुर्किना फासो, मलेशिया, भारत, नाइजर, केन्या, अर्जेंटीना, जिम्बाब्वे और अन्य मित्र देशों के साथ मास्को के संबंध पारस्परिक रूप से लाभकारी और सम्मान पर आधारित हैं.

 

भारतीय राजदूत ने पुतिन को प्रस्तुत किया विश्वास पत्र

इस दौरान रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने आज ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस के अलेक्जेंडर हॉल में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपना विश्वास पत्र भी प्रस्तुत किया है.


 

पिछले महीने की थी दोनों राष्ट्रध्यक्षों ने मुलाकात

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी पिछले महीने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय कजान के दौरे पर पहुंचे थे. शिखर सम्मेलन में भाग लेने से पहले उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी.  दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने द्विपक्षीय वार्ता में भी हिस्सा लिया.

Advertisement

इस दौरान व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मॉस्को और नई दिल्ली के संबंध काफी विशेष हैं और समय के साथ और मजबूत हो रहे हैं. इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा, 'पिछले तीन महीनों में मेरा रूस का यह दूसरा दौरा है, जो दोनों देशों के बीच की गहरी साझेदारी और दोस्ती को दर्शाता है.' बता दें कि पीएम मोदी इस साल जुलाई में भी रूस की यात्रा पर गए थे. तब राष्ट्रपति पुतिन ने क्रेमलिन में उनका जोरदार स्वागत किया था और खुद गाड़ी ड्राइव करके उन्हें अपने आधिकारिक आवास की सैर करायी थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »