नरेंद्र मोदी और पुतिन ने टेलीफोन पर की बात, आम चुनाव के लिए PM को कहा गुडलक

सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच बातचीत मुख्य रूप से द्विपक्षीय सहयोग और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर केन्द्रित रही. सूत्रों ने बताया कि बातचीत के दौरान रूसी राष्ट्रपति ने सितंबर 2019 में व्लादिवोस्तोक में होने वाले कार्यक्रम पूर्वी आर्थिक मंच के लिए मुख्य अतिथि के रूप में मोदी को आमंत्रित किया.

Advertisement
फाइल फोटो- पीटीआई फाइल फोटो- पीटीआई

पन्ना लाल

  • नई दिल्ली,
  • 07 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को टेलीफोन पर बात की और इस दौरान दोनों ने प्रमुख द्वीपक्षीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की और आतंकवाद से निबटने के लिए सहयोग बढ़ाने का संकल्प किया. रूसी राजनयिक सूत्रों ने बताया कि पुतिन ने आगामी संसदीय चुनाव में मोदी की सफलता की कामना की. उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से लड़ने और अन्य प्रमुख विश्व मुद्दों को हल करने के लिए सहयोग बढ़ाने की साझी इच्छा दोहराई.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच बातचीत मुख्य रूप से द्विपक्षीय सहयोग और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर केन्द्रित रही.  सूत्रों ने बताया कि बातचीत के दौरान रूसी राष्ट्रपति ने सितंबर 2019 में व्लादिवोस्तोक में होने वाले कार्यक्रम पूर्वी आर्थिक मंच के लिए मुख्य अतिथि के रूप में मोदी को आमंत्रित किया. दोनों नेताओं ने एक दूसरे को नववर्ष की गर्मजोशी भरी बधाई दी.

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पिछले साल सामरिक साझेदारी के क्षेत्र में बनाए गए प्रगति को दोनों देशों ने बरकरार रखने पर सहमति जताई. बता दें कि राष्ट्रपति पुतिन जब पिछले साल अक्टूबर में भारत आए थे तो उस दौरान भी उन्होंने इस्टर्न इकोनॉमिक फोरम के लिए पीएम मोदी को न्यौता दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी ओर से रूस के लोगों को क्रिसमस के मौके पर बधाई दी.  बयान के मुताबिक दोनों नेता इस बात पर सहमत दिखे कि भारत और रूस के संबंध वैश्विक बहुपक्षीय संबंधों को बरकरार रखने में अहम रोल निभाते हैं. इसलिए दोनों देश संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स, एससीओ और दूसरे संगठनों में अपने नजदीकी संबंध कायम रखेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »