अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए पेरिस क्लाइमेट डील पर यू-टर्न के संकेत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों के साथ मुलाकात की. उनसे बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए कि वह पेरिस जलवायु समझौते पर अपनी राय बदल सकते हैं.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप पेरिस जलवायु समझौते को लेकर बदल सकते हैं अपना रुख डोनाल्ड ट्रंप पेरिस जलवायु समझौते को लेकर बदल सकते हैं अपना रुख

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 7:57 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों के साथ मुलाकात की. उनसे बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए कि वह पेरिस जलवायु समझौते पर अपनी राय बदल सकते हैं.

फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस कांन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा 'पेरिस समझौते को लेकर कुछ हो सकता है. हम देखते हैं इसमें क्या होगा.' बता दें कि ट्रंप ने पिछले महीने 2015 के पेरिस समझौते से बाहर आने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था वो नया समझौता करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे जिससे अमरीकी उद्योगपतियों का नुक़सान नहीं हो.

Advertisement

वहीं प्रेस कान्फ्रेंस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल ने कहा कि वह पेरिस समझौते पर ट्रंप के पुराने फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन फ्रांस इसको लेकर अडिग है. इससे पहले भी गुरुवार को ही इमैनुएल ने कहा था कि पेरिस समझौते पर उनके ट्रंप के साथ गहरे मतभेद हैं.  साथ में उन्होंने आशा जताई थी कि वह आखिरी में ट्रंप को इस मुद्दे पर मनाने में कामयाब हो जाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा, " में बढ़-चढ़कर शामिल रहा है और मैं इस क्षेत्र में अमरीकी सैनिकों के योगदान के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा."

बता दें कि पूरी दुनिया में अमेरिका ही का उत्सर्जन करता है उसके बाद चीन का नंबर आता है. बीते 1 जून को डोनाल्ड ट्रंप ने पेरिस समझौते से पीछे हटने का ऐलान कर दिया था कि अमेरिका पेरिस समझौते को छोड़ रहा है. ट्रंप के इस फैसले से पूरी दुनिया में उनकी आलोचना हुई थी.

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »