जालिम पाकिस्तानी सेना! PoK में निहत्थे प्रदर्शनकारियों को मारी गोली, 54 दिनों में ली 70 लोगों की जान

PoK के रावलकोट में तड़के निहत्थे नागरिकों पर पाकिस्तानी रेंजर्स की अंधाधुंध गोलीबारी से जन-आक्रोश भड़क उठा है. पीटीआई नेता शहबाज गिल ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस सैन्य कार्रवाई ने कश्मीर मुद्दे को हमेशा के लिए नुकसान पहुंचाया है.

Advertisement
पाकिस्तानी सेना ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों को मारी गोली. (File photo: ITG) पाकिस्तानी सेना ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों को मारी गोली. (File photo: ITG)

सुबोध कुमार

  • रावलकोट,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) के रावलाकोट में प्रदर्शनकारी और पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की बीच झड़प की जानकारी सामने आ रही हैं. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह पाकिस्तानी रेंजर्स ने निर्दोष प्रदर्शनकारियों (नागरिकों) पर गोलीबारी की, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है. स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, पाक रेंजर्स ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाया है. वहीं, इस भारी दमन के बावजूद लाखों की संख्या में प्रदर्शनकारी चिनार चौक पर मौजूद हैं और हटने से इनकार कर दिया है.

जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने बताया कि पाकिस्तानी सेना प्रदर्शन के दबाने के लिए लगातार निहत्थे लोगों पर गोलीबारी कर रही है. जेएएसी का दावा है कि 5 जून से लेकर अब तक PoK में हुए विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 70 तक पहुंच गई है.

Advertisement

प्रदर्शनकारियों को पीछे हटने से इनकार

पाकिस्तानी सेना के क्रूर क्रैकडाउन के बावजूद नागरिकों का हौसला कम नहीं हुआ है. प्रदर्शनकारियों का विशाल काफिला चिनार चौक पहुंचा था और डी-चौक की ओर बढ़ रहा था. इसके बाद रात में ये काफिला रावलकोट स्थित मकबूल भट शहीद चौक पर रुका और चिनार चौक पर अभी-भी लाखों की तादाद में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं.

शहबाज गिल का मुनीर पर तंज

इसी बीच पीटीआई नेता डॉ. शहबाज़ गिल ने कहा कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने सैन्य कार्रवाई से जो नफरत पैदा की है, वहां से वापसी संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि लाशों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, लेकिन शहादतों का कोई सटीक डेटा नहीं है.

गिल ने आरोप लगाया कि मिलिट्री की इस कार्रवाई ने कश्मीर मुद्दे को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचाया है.

Advertisement

नौजवानों को गोली मार रहे हैं PAK सुरक्षाबल

शहबाज गिल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मारे गए नौजवान 22, 25 और 28 साल के थे, जिनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी. उन्होंने विदेशों में बैठकर आसिम मुनीर की तारीफ करने वालों को शर्म से डूब मरने की बात कही. उन्होंने लोगों से अपने बच्चों का ख्याल रखकर पीड़ितों का दर्द महसूस करने की अपील की.

गिल के अनुसार, कश्मीर एक्शन कमेटी के नेता ख्वाजा मेहरान ने पाकिस्तान के साथ तमाम एंट्री पॉइंट्स बंद करने का ऐलान कर दिया है और पाकिस्तानी सेना की एंट्री पर रोक लगाने की बात कही है.

इसके अलावा द जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी पाक रेंजर्स की गोलीबारी के बीच आज भारतीय समयानुसार दोपहर को अपनी अगली रणनीति और आंदोलन के अगले कदम का आधिकारिक ऐलान करने वाला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »