राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी को लगाया फोन, ईरान और होर्मुज पर 40 मिनट तक हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फोन पर बात हुई है. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच ये लंबी वार्ता ईरान सीजफायर के बाद हुई है. इसलिए इसका और भी महत्व है. अभी हाल में ही पाकिस्तान की अगुआई में हुई शांति वार्ता फेल हो चुकी है, इसके बाद ट्रंप ने PM मोदी को फोन किया है.

Advertisement
पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  (File Photo: PTI) पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:54 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच लंबी फोन वार्ता हुई है. रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी ने ट्रंप से 40 मिनट तक फोन पर बात की है. पीएम मोदी और ट्रंप के बीच ईरान सीजफायर के बाद ये पहली बातचीत है. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच ये वार्ता तब हुई है जब ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से ब्लॉक करने का ऐलान किया है. 

Advertisement

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस बातचीत के बारे में बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि वे यह बताना चाहते हैं कि अमेरिका भारत से प्यार करता है. 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस फोन वार्ता की जानकारी देते हुए कहा कि इस बातचीत के दौरान द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की गई. इसके अलावा दोनों के बीच पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा हुई. पीएम मोदी ने कहा कि इस दौरान होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर जोर दिया गया. 

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फ़ोन आया. हमने विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की. हम सभी क्षेत्रों में अपनी 'व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और 'हॉर्मुज स्ट्रेट' को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर जोर दिया."

Advertisement


गौरतलब है कि ईरान सीजफायर के बाद पाकिस्तान की अगुआई में हुई शांति वार्ता फेल हो चुकी है. इस्लामाबाद में पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों ने 21 घंटे तक ईरान युद्ध, उसके प्रभावों और उसके बाद शांति बहाली की कोशिशों पर चर्चा की, लेकिन इस वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से लंबी बातचीत की है.

इससे पहले पीएम मोदी और ट्रंप के बीच 24 मार्च को बातचीत हुई थी. इस बातचीत में भी दोनों नेताओं ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने पर चर्चा की थी. 24 मार्च के बाद 14 अप्रैल को दोनों नेताओं ने बातचीत की है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »